{"_id":"62dbf23e7f47160aac650269","slug":"nayanthara-wishes-janhvi-kapoor-for-good-luck-jerry-remake-of-her-film-kolamaavu-kokila","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Good Luck Jerry: नयनतारा की फिल्म का हिंदी रीमेक है ‘गुड लक जैरी’, एक्ट्रेस बोलीं- जान्हवी से अच्छी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Good Luck Jerry: नयनतारा की फिल्म का हिंदी रीमेक है ‘गुड लक जैरी’, एक्ट्रेस बोलीं- जान्हवी से अच्छी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 23 Jul 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नयनतारा, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की डार्क कॉमेडी फिल्म 'गुड लक जैरी' जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इतना ही नहीं फैंस जान्हवी कपूर के अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब साउथ फिल्मों की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने भी जान्हवी और उनकी फिल्म 'गुड लक जैरी' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
2 of 4
नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'गुड लक जैरी' तमिल फिल्म 'कोलामावु कोकिला' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। तमिल फिल्म में नयनतारा ने ही मुख्य किरदार निभाया था। ऐसे में अब उन्होंने 'गुड लक जैरी' का ट्रेलर देखने के बाद जान्हवी की तारीफ की है। नयनतारा ने कहा कि कोकिला मेरे दिल के बहुत करीब है और 'गुड लक जैरी' का ट्रेलर देखकर मुझे मजा आ गया। दर्शकों के लिए भी यह एक मजेदार सफर होने वाला है। जैरी इससे बेहतर नहीं हो सकती थी। गुड लक जान्हवी।
3 of 4
गुड लक जैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस, महावीर जैन और लायका प्रोडक्शंस की ओर से किया गया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नयनतारा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, नयनतारा की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'जवान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। इसके अलावा इन दिनों वह अपनी शादी की डॉक्युमेंट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरें हैं कि नयनतारा और विग्नेश की शादी की कवरेज को नेटफ्लिक्स द्वारा डॉक्युमेंट्री बनाकर स्ट्रीम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।