फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aparna Balamurali: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोलीं अभिनेत्री अपर्णा, कहा- सोरारई पोटरु में काम करना जिंदगी को...'

Sat, 23 Jul 2022 06:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
aparna balamurali reacts to national film award win for soorarai pottru says it is  life changing journey
अपर्णा बालामुरली - फोटो : सोशल मीडिया

सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' सबसे बड़ी विजेता बनकर सामने आई इस फिल्म ने पांच पुरस्कारों को अपने नाम किया। इसी में से फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार मिला। अब इस पर एक्ट्रेस अपर्णा ने अपनी प्रतिक्रिया दी व्यक्त की है और साथ ही फिल्म में काम करने का अनुभव भी साझा किया है।

aparna balamurali reacts to national film award win for soorarai pottru says it is  life changing journey
अपर्णा बालामुरली - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड जीतने पर दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री अपर्णा ने एक बयान मे कहा "सुधा मैम (फिल्म की निर्देशक) और सूर्य (अभिनेता सूर्या सारावनन शिवकुमार) जैसी अनुकरणीय प्रतिभाओं के साथ फिल्म में काम करना मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाली जर्नी थी। सोरारई पोटरु के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना वास्तव में एक सम्मान के साथ ही मेरी आने वाली फिल्मों पर और भी अधिक मेहनत करने की जिम्मेदारी है।"

aparna balamurali reacts to national film award win for soorarai pottru says it is  life changing journey
अपर्णा बालामुरली - फोटो : सोशल मीडिया

2015 में शुरू किया था अभिनय की दुनिया में करियर
फिल्म सोरारई पोटरु के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली एक्ट्रेस अपर्णा 26 साल की हैं और ये उनके करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। एक्ट्रेस ने साल 2015 में फिल्म ओरु सेकेंड क्लास से अपनी शुरुआत की थी और इसके बाद वह मलयालम, तमिल से लेकर तेलुगू फिल्मों तक में काम कर चुकी हैं। फिल्म सोरारई पोटरु उनके करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
aparna balamurali reacts to national film award win for soorarai pottru says it is  life changing journey
सोरारई पोटरु - फोटो : सोशल मीडिया

सोरारई पोटरु को मिले पांच पुरस्कार
बात करें फिल्म सोरारई पोटरु की तो 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ने तीन बड़े पुरस्कारों समेत पांच पुरस्कार जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अलावा, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed