फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu: महेश बाबू के जन्मदिन पर फिर रिलीज होगी सुपरहिट कल्ट फिल्म, अब तक इतनी भाषाओं में हो चुका रीमेक

Sat, 23 Jul 2022 06:08 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu turns 47 on august 9 fans will see 4k version of Pokiri in theatres wanted porki pokkiri
दोबारा रिलीज होगी महेश बाबू, इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'पोकिरी' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘लाइगर’ के ट्रेलर रिलीज पर मुंबई पहुंचे निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने संकेत दिए कि हिंदी सिनेमा के तमाम निर्माताओं से उनकी नई फिल्मों के लिए बातचीत हो रही है। लेकिन फिल्म ‘लाइगर’ के बाद वह अभी विजय देवरकोंडा की ही एक और फिल्म ‘जन गण मन’ में व्यस्त रहेंगे और उसके बाद ही किसी नई फिल्म के बारे में सोचेंगे। इस बीच पुरी जगन्नाथ की सुपरडुपर हिट फिल्म ‘पोकिरी’ को अगले महीने फिर से रिलीज करने की योजना बन रही है। यह वही फिल्म है जिसने अभिनेता महेश बाबू को तेलुगू सिनेमा के चोटी के सितारों में रातों रात ला खड़ा किया था।

Mahesh Babu turns 47 on august 9 fans will see 4k version of Pokiri in theatres wanted porki pokkiri
विजय देवरकोंडा, पुरी जगन्नाथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महेश बाबू की सालगिरह का जश्न
फिल्म ‘पोकिरी’ महेश बाबू के करियर की सबसे यादगार फिल्म मानी जाती है। पुरी जगन्नाथ निर्देशित इस फिल्म ने साल 2006 में अपनी रिलीज के समय शानदार कारोबार किया था और इस फिल्म ने ही महेश बाबू को तेलुगू कमर्शियल सिनेमा का बड़ा सितारा भी बनाया धा। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का नया फोर के एचडी संस्करण तैयार किया गया है और इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी इन दिनों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जोरों से चल रही है। फिल्म को विदेश में भी रिलीज करने की तैयारी है और इसके लिए स्क्रीन्स की बुकिंग करीब करीब पूरी हो चुकी है।

Mahesh Babu turns 47 on august 9 fans will see 4k version of Pokiri in theatres wanted porki pokkiri
पोकिरी, वांटेड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

9 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म ‘पोकिरी’
महेश बाबू की हिट फिल्म ‘पोकिरी’ को फिर से 9 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और इसी दिन महेश बाबू का जन्मदिन भी होता है। 47 साल के होने जा रहे महेश बाबू की इस फिल्म के हिंदी रीमेक ‘वांटेड’ ने हिंदी सिनेमा में सलमान खान का सुपरस्टारडम भी लौटाया था। हिंदी में इसे प्रभुदेवा ने निर्देशित किया। इसके पहले प्रभुदेवा ने इस फिल्म को तमिल में ‘पोक्किरी’ के नाम से बनाकर अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत की थी। तमिल में तो ये फिल्म सफल रही हैं, हिंदी में तो इसने कमाई के तमाम रिकॉर्ड भी अपनी रिलीज के समय तोड़े थे। फिल्म ‘पोकिरी’ इसके अलावा कन्नड़ में ‘पोरकी’ के नाम स बन चुकी है। बांग्लादेश में भी इसी कहानी पर एक फिल्म बनी और सुनने में आया है कि पाकिस्तान में भी इसकी रीमेक की चर्चा चलती रही है जिसमें अभिनेता प्रकाश राज को भी काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu turns 47 on august 9 fans will see 4k version of Pokiri in theatres wanted porki pokkiri
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू हो गए थे भ्रमित
फिल्म ‘पोकिरी’ के बाद इसके हीरो महेश बाबू के पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई थी और वह खुद बताते हैं, ‘फिल्म ‘पोकिरी’ करने के बाद मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं अगली फिल्म कौन सी करूं? मैं हर स्क्रिप्ट पढ़नी या सुननी शुरू करने से पहले ही सीधे क्लाइमेक्स पर पहुंच जाता था और मुझे लगता था कि हर फिल्म का अंत इस फिल्म जैसा ही हो। इसने मुझे इतना भ्रमित किया कि मैंने कोई नई फिल्म तुरंत साइन न करने का फैसला कर लिया। मैंने सिनेमा से सात महीने का ब्रेक लिया लेकिन ये लगातार खिंचता गया और ‘पोकिरी’ के बाद मेरी अगली फिल्म रिलीज होने में करीब दो साल का समय लग गया।’

विज्ञापन
Mahesh Babu turns 47 on august 9 fans will see 4k version of Pokiri in theatres wanted porki pokkiri
पुरी जगन्नाथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुरी जगन्नाथ पर टिकी निगाहें
इस बीच, हिंदी सिनेमा का उद्धार करने के लिए तेलुगू फिल्म निर्देशकों की मांग जैसे जैसे बढ़ती जा रही है, तेलुगू सिनेमा में भी अपनी फिल्मो का विस्तार उत्तर भारत तक करने की योजनाएं जोर पकड़ रही है। पुरी जगन्नाथ को हाल ही में हिंदी सिनेमा के एक बड़े हीरो के साथ एक बहुभाषीय फिल्म निर्देशित करने का मौका मिला है। लेकिन वह अभी इस पर बस विचार ही कर रहे हैं। पुरी जगन्नाथ ने हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म अपनी डेब्यू फिल्म ‘बदरी’ की रीमेक के तौर पर ‘शर्त द चैलेंज’ बनाई थी। उनकी दूसरी फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed