{"_id":"62dbe9f2ac956e1cbf14213c","slug":"swara-bhaskar-got-angry-on-netizens-for-trolling-ranveer-singh-sas-if-you-dont-like-it-then-dont-look-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- अगर पसंद नहीं है तो….","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- अगर पसंद नहीं है तो….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 23 Jul 2022 06:01 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिनों एक मैग्जीन के लिए किए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह,स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिनों एक मैग्जीन के लिए किए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं। उनकी इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। एक ओर जहां नेटिजन्स उनकी इन तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनकी इस तस्वीर पर कड़ी आपत्ति भी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच अब उनके इस फोटोशूट पर बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
2 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने न्यूड फोटो के लिए रणवीर को ट्रोल करने वालों को जमकर फटकार लगाई। ट्रोल्स पर भड़ास निकालते हुए अभिनेत्री ने ट्वीट कर खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत में हर दिन अन्याय और अत्याचार हो रहा है, लेकिन हमारा गुस्सा रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए आरक्षित है। अगर आपको तस्वीरें पसंद नहीं है तो इन्हें मत देखो। अगर यह आपके चाय का प्याला नहीं है तो इसे मत पियो। लेकिन हम पर अपनी पसंद मत थोपो और नहीं ये कोई नैतिक मुद्दा नहीं है।"
Daily cases of injustice & oppression in India, but sure.. our outrage is reserved for @RanveerOfficial ’s photos! I mean, seriously.. don’t like it, don’t look at it! Not your cup of tea, don’t drink it! But don’t ‘thopo’ ur preferences on us! And no, this isn’t a moral issue!
स्वरा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही लोग उनके इस ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले पूनम पांडे ने भी रणवीर सिंह को सपोर्ट करते हुए कहा था कि एक्टर ने उन्हें उन्हीं खेल हरा दिया है। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपने पति के इस फोटो शूट पर प्रतिक्रिया दी थी। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस को उनके पति की यह तस्वीरें काफी पसंद आई थी। इसके अलावा खुद रणवीर सिंह ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह 1000 लोगों के सामने कपड़े उतार सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीते दिनों अभिनेता रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे थे। इन तस्वीरों में एक्टर बिना किसी कपड़े के पोज देते नजर आए। हालांकि, अभिनेता का यह अंदाज उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। इसी वजह से उनकी इन तस्वीरों पर तरह-तरह के मीम्स वायरल होने लगे। देखते ही देखते यह फोटो इंटरनेट पर भी वायरल हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।