फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Patani: खुद को स्क्रीन पर देखना बिल्कुल पसंद नहीं करतीं दिशा पाटनी, बताई क्या है इसके पीछे की वजह

Sat, 23 Jul 2022 05:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 23 Jul 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Ek Villain Returns Actress Disha Patani Reveals That She Hates Watching Herself In The Movie
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में दिशा के साथ जॉन अब्राहिम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की पूरी कास्ट जोर शोर से प्रमोशन करने में जुटी हुई है और इसी दौरान एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया कि वह अपनी फिल्में नहीं देखती और उन्हें खुद को देखना भी बिल्कुल पसंद नहीं है। 

Ek Villain Returns Actress Disha Patani Reveals That She Hates Watching Herself In The Movie
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

दरअसल, दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन के चलते कई सारे इंटरव्यू का हिस्सा बन रही हैं। इस दौरान दिशा के कई ग्लैमरस लुक भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान दिशा से पूछा गया कि आपको सभी परफेक्ट मानते हैं, चाहे वो आपके लुक की बात हो या कुछ और। ऐसे में जब आप खुद को देखती हैं, तो क्या सोचती हैं? इस पर दिशा ने कहा कि वह जब भी अपनी फिल्में देखती हैं उन्हें अच्छा नहीं लगता।

Ek Villain Returns Actress Disha Patani Reveals That She Hates Watching Herself In The Movie
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

दिशा पाटनी ने कहा, 'मुझे खुद को देखना पसंद नहीं है। मैं सच में खुद को स्क्रीन पर नहीं देख सकती, मुझे खुद में कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में मैं जब भी अपनी फिल्म देखती हूं तो आधे समय आंखों को हाथों से बंद कर देती हूं। बता दें कि 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'ना तेरे बिन' में जॉन और दिशा की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns Actress Disha Patani Reveals That She Hates Watching Herself In The Movie
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'एक विलेन रिटर्न्स' के बाद करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिशा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 11 नवंबर को इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed