फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: इस्लाम और सनातन धर्म को लेकर दिए बयान पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- लानत है...'

Sat, 23 Jul 2022 05:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
urfi javed raised question on islam and hinduism kanya daan asks why it is haram to listen music in islam
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। टीवी की दुनिया में बतौर एक्ट्रेस अपनी शुरुआत करने वाली उर्फी आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। जहां उर्फी हर रोज अपने नए-नए अजीबो-गरीब आउटफिट्स से सबको हैरान कर देती हैं, वहीं वह हर चीज पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हालांकि इसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है लेकिन उर्फी बिना किसी की परवाह किए हमेशा अपने अलग अंदाज में नजर आती हैं। आज एक बार फिर से उन्होंने सनातन धर्म और इस्लाम पर पर अपनी एक अलग राय रखी है और सवाल उठाए हैं। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी वह अपने बयान की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

urfi javed raised question on islam and hinduism kanya daan asks why it is haram to listen music in islam
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने कहा कि "इस्लाम जब दो या ढाई हजार पहले बना था, उसे वैसे कोई फॉलो नहीं कर रहा और न ही सनातन धर्म को लोग वैसा फॉलो कर रहे हैं, जैसा पांच हजार साल पहले करते थे"। इसके आगे बात करते हुए उर्फी ने कहा- "इस्लाम में म्यूजिक ज्यादा नहीं सुनना चाहिए, लेकिन मैं जानना चाहती हूं कि क्यों ऐसा क्यों है? इसका कोई कारण नहीं है, बस हराम है"। वहीं उन्होंने आगे कहा हिंदी धर्म में आप कन्या दान करते हैं, क्यों दान करते हो?...दान करने की चीज है लड़की?। इसके अलावा उर्फी ने अपने करियर के समय स्ट्रगल के बारे में भी बात की, कि कैसे उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे।

urfi javed raised question on islam and hinduism kanya daan asks why it is haram to listen music in islam
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इस्लाम और सनातन पर उर्फी जावेद का ये बयान सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अपने ज्ञान की गंगा बहा दी है। एक यूजर ने लिखा- अल्लाह इसे हिदायत दे, वहीं दूसरे ने लिखा- लानत है तेरे पर म्यूजिक*****की तरफ ले जाता है, इसलिए हराम है। एक अन्य ने लिखा- इतना रोस्ट होने के बाद भी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed raised question on islam and hinduism kanya daan asks why it is haram to listen music in islam
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी के सपोर्ट में भी आए कई यूजर्स
सनातन और इस्लाम पर दिए गए बयान के बाद कई यूजर्स इस बार उर्फी के सपोर्ट में भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे परवाह नहीं है, वह शारीरिक रूप से खुद को कैसे भी रिप्रेजेंट करती हो लेकिन अगर आप कभी भी प्रत्येक विषय पर उनकी राय सुनते हैं, तो वह आपको निराश नहीं करती हैं, वह हर विषय पर तर्क के साथ अक्सर बात करती है। इसी तरह से कई यूजर्स उर्फी के सपोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed