फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger trailer launch: ट्रेलर लॉन्च के दौरान चप्पल पहनकर क्यों पहुंचे विजय देवरकोंडा? स्टाइलिस्ट ने खोला राज

Sat, 23 Jul 2022 05:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 23 Jul 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Liger trailer launch: Why Vijay Deverakonda wears wore Rs 200 chappal at Event
Liger Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टॉलीवुड अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ जहां लोग, फिल्म के धांसू ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फैंस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विजय देवरकोंडा की सादगी की मिसाल दे रहे हैं। दरसअल अभिनेता फिल्म ने अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान टी-शर्ट, लोअर और चप्पल पहनकर एंट्री मारी थी। विजय देवरकोंडा का ऐसा लुक देख हर कोई हैरान रह गया। हर कोई बस यही सवाल कर रहा था कि विजय ने ऐसा क्यों किया? आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब मिल गया है। 

Liger trailer launch: Why Vijay Deverakonda wears wore Rs 200 chappal at Event
Liger Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा ने यह स्टाइल अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपनाया था। दरसअल, अभिनेता अपनी पहली हिंदी फिल्म में एक गरीब लड़के का किरदार निभा रहे हैं और प्रशंसकों के दिल में अपनी वही छवि बनाए रखने के लिए अभिनेता ने ऐसा लुक धारण किया था। जी हां, फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा के स्टाइलिस्ट ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है।

Liger trailer launch: Why Vijay Deverakonda wears wore Rs 200 chappal at Event
Liger Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्टाइलिस्ट ने बताया कि वह खुद इस बात से हैरान थे। लेकिन उन्होंने अभिनेता के सेन्स पर भरोसा किया और वैसा ही किया जैसा कहा गया था। फैंस का रिएक्शन देखे यह कहना गलत नहीं होगा कि विजय देवरकोंडा का यह कदम बिल्कुल सही साबित हुआ है। अभिनेता के लुक ने पूरे देश में सनसनी मचा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger trailer launch: Why Vijay Deverakonda wears wore Rs 200 chappal at Event
Liger Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय की स्टाइलिस्ट हरमन कौर ने कहती हैं, "मैं लगातार घबराई हुई थी क्योंकि यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया था, खासकर मुंबई में, और 199 रुपये की चप्पल पहनकर चलने का निर्णय लेना वास्तव में बहादुरी वाला था, लेकिन मुझे खुशी है कि इसके लिए विजय को बहुत प्यार मिला।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed