फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kojal: अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर काजोल ने दी प्रतिक्रिया, फोटो शेयर कर बोलीं- गर्व से भरा पल

Sat, 23 Jul 2022 03:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 23 Jul 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Kajol reacts to Ajay Devgn receiving the National Award for Best Actor Tanhaji and says it is everyone win
काजोल-अजय - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को दिल्ली में 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान किया गया, जिसमें अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। अजय देवगन को उनकी फिल्म 'तान्हाजी द अनसंग वॉरियर' में शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया है। अजय देवगन को बॉलीवुड के तमाम सितारे बधाई दे रहे हैं और अब अभिनेता के लिए पत्नी काजोल ने एक ट्वीट किया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया है कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

Kajol reacts to Ajay Devgn receiving the National Award for Best Actor Tanhaji and says it is everyone win
काजोल - फोटो : social media

दरअसल, काजोल ने इंस्टाग्राम पर 'तानाजी' की शूटिंग के समय की एक फोटो शेयर की है, जिसमें अजय देवगन और काजोल अपने किरदार के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, 'टीम तान्हाजी ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। ये खुशी और गर्व से भरा पल है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अजय देवगन, संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और बेस्ट कॉस्टयूम नचिकेत बर्वे।' काजोल के इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं, जिसमें सबका कहना है कि अजय देवगन इस अवॉर्ड के हकदार थे।  

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

Kajol reacts to Ajay Devgn receiving the National Award for Best Actor Tanhaji and says it is everyone win
तानाजी - फोटो : अमर उजाला

अजय ने तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया है और इसी खुशी को जाहिर करते हुए अभिनेता ने भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें अजय ने लिखा था, 'मैं तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए 68वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं, सबसे ज्यादा मेरी क्रिएटिव टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया। मैं अपने माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। अन्य सभी विजेताओं को बधाई।' बता दें कि अजय देवगन के साथ साउथ अभिनेता सूर्या शिवकुमार को फिल्म 'सोरारई पोट्रु' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol reacts to Ajay Devgn receiving the National Award for Best Actor Tanhaji and says it is everyone win
तानाजी: द अनसंग वॉरियर - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन के लिए खास थी फिल्म 'तान्हा जी...'
अजय देवगन के लिए उनकी यह फिल्म कई तरह से खास है। यह अभिनेता के करियर की 100वीं फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन ने मराठा अस्मिता को दिखाया था। फिल्म में अजय देवगन ने बहादुर सुभेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया था, जो मराठा साम्राज्य को फिर से हासिल करने के लिए क्रूर मुगल सरदार उदयभान सिंह राठौर (सैफ अली खान) के खिलाफ खड़ा होता है। इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल, सैफ अली खान, शरद केलकर जैसे कलाकार नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed