फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीबी की छापेमारी में पकड़ी गई 20 साल की अभिनेत्री, एक ड्रग पैडलर भी गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2021 06:30 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 03 Jan 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
NCB detained a Tollywood actress and Drug peddler Chand Mohammad caught red handed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

ड्रग केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार रात एनसीबी की टीम ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक टॉलीवुड अभिनेत्री को हिरासत में लिया। इस अभिनेत्री की उम्र 20 साल बताई जा रही है। हालांकि अभी इसके नाम का खुलासा नहीं हो सका है।

NCB detained a Tollywood actress and Drug peddler Chand Mohammad caught red handed
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : फाइल

छापेमारी के दौरान एनसीबी की टीम ने ड्रग पैडलर चांद मोहम्मद को रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि ड्रग सप्लायर साईद अभी भी फरार है। बीती रात चलाए गए इन अभियानों में एनसीबी ने 400 ग्राम एमडी (एक तरह का ड्रग्स) के साथ करीब 8-10 रुपये का कैश भी जब्त किया।  

NCB detained a Tollywood actress and Drug peddler Chand Mohammad caught red handed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : isntagram/gattukapoor

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से छापेमारी जारी
14 जून, 2020 के दिन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत के आत्महत्या मामले से जुड़े ड्रग के सिलसिले में अब तक कुल 30 मामलों में 92 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एनसीबी ने साल 2017 में 30 मामले दर्ज किए गए, लेकिन केवल 38 आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं। इसी तरह साल 2018 में 25 मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB detained a Tollywood actress and Drug peddler Chand Mohammad caught red handed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

एनसीबी की मुंबई और गोवा शाखा के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि पिछले तीन महीने में ड्रग के अभी तक 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 92 लोगों की गिरफ्तारी अभी तक मुंबई पुलिस ने की है।

विज्ञापन
NCB detained a Tollywood actress and Drug peddler Chand Mohammad caught red handed
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter: @instantbolly

साल 2019 में 35 मामले दर्ज किए गए और 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साल 2020 में एनसीबी द्वारा की गई कार्रवाई की पिछली सालों में की कार्रवाइयों से तुलना करें तो साल 2020 में काफी अधिक गिरफ्तारियां हुईं हैं। जैसे कि साल 2016 में ब्यूरो ने 23 मामले दर्ज किए गए और मात्र 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

बता दें कि एनसीबी द्वारा न केवल रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई बल्कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, हास्य कलाकार भारती सिंह, अभिनेता अर्जुन रामपाल सरीखे बड़े-बड़े कलाकारों से भी पूछताछ की गई।

उर्मिला मातोंडकर ने खरीदा तीन करोड़ का ऑफिस तो कंगना रणौत बोलीं- मैं तो सही में बेवकूफ निकली

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed