{"_id":"609753d38ebc3ecc2b6bfdf2","slug":"neelima-azeem-praises-shahid-kapoor-wife-meera-says-she-is-the-glue-to-the-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुडः बहू मीरा को घर की जान मानती हैं शाहिद की मां नीलिमा, कहा- उसने परिवार को जोड़कर रखा है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुडः बहू मीरा को घर की जान मानती हैं शाहिद की मां नीलिमा, कहा- उसने परिवार को जोड़कर रखा है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 09 May 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर का परिवार
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अब सास बन चुकी हैं। आम हो या खास, सास और बहू का रिश्ता अक्सर शक के घेरे में रहता है क्योंकि लोग मानते हैं कि सास और बहू मां-बेटी जैसी नहीं हो सकतीं हैं।हालांकि शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम बताती हैं कि वो अपनी बहू मीरा राजपूत को बेटी ही मानती हैं। हाल ही में नीलिमा ने मीरा की तारीफ करते हुए कहा कि उसने ही इस परिवार को जोड़कर रखा है।
2 of 5
नीलिमा अजीम, मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। इस शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हुए चार साल की बेटी मीशा और दो साल का बेटा जैन। मीरा राजपूत एक अभिनेत्री नहीं है, लेकिन वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं।मीरा अपने पति बच्चों के अलावा अपने सास ससुर का भी ख्याल रखती हैं।
3 of 5
नीलिमा अजीम
- फोटो : instagram/shahidkapoor
मीरा से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए नीलिमा ने कहा कि, 'उसने मुझे कूल सास का टाइटल दिया हुआ है। मीरा मेरी बेटी जैसी है। कितना अच्छा होता है जब आपको अचानक से एक और संतान मिल जाए। वो भी एक ऐसी संतान जिसे आपने जन्म नहीं दिया, पाला पोषा नहीं बल्कि एक तोहफे की तरह वो आपके पास चली आई'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्चों के साथ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : instagram/mira.kapoor
आगे नीलिमा ने कहा कि, 'मीरा ने हमारा जीवन तब और ज्यादा खुशियों से भर दिया जब वो मीशा और जैन को हमारे जीवन में लाई। मीरा ने पूरे परिवार की देख रेख की है। वो बहुत क्रिएटिव है। वो किसी तरह के नखरे नहीं दिखाती, ना ही वो कोई ड्रामा करती है। वो कोई बिगड़ी लड़की नहीं है जो हर वक्त किसी ना किसी चीज की मांग करती रहे। वो एक सुलझी लड़की है जो हमारे परिवार का पूरा ख्याल रखती है'।
विज्ञापन
5 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले महीने ही मीरा ने मीशा की एक तस्वीर साझा करते हुए नीलिमा को एक खत लिखा था। उस खत में लिखा था, 'प्रिय दादी, आपकी बहुत याद आ रही है। जब फ्री हो जाएं तो मुझे कॉल करें, लव मीशा'। वही नीलिमा के जन्मदिन पर भी मीरा ने उन्हें बेहद अनोखे अंदाज में बधाई दी थी और कहा था, 'मां हमें आपसे प्यार है'। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।