{"_id":"60916b2b8ebc3ec19a59ea02","slug":"mother-s-day-2021-single-mothers-of-bollywood-whose-struggling-story-will-inspire-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mother's Day 2021: इन अभिनेत्रियों ने सिंगल मदर बन उठाई बच्चों की जिम्मेदारी, दुनिया के लिए बनीं मिसाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mother's Day 2021: इन अभिनेत्रियों ने सिंगल मदर बन उठाई बच्चों की जिम्मेदारी, दुनिया के लिए बनीं मिसाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 09 May 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड की सिंगल मदर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो दुनिया के सभी रिश्ते अनमोल होते हैं लेकिन मां का रिश्ता सर्वोपरि होता है। हर रिश्ते में महिलाओं की खास भूमिका होती है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसी सिंगल मदर हैं जो वाकई में बाकी सभी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं क्योंकि बच्चे को माता-पिता दोनों का प्यार देना उतना भी आसान नहीं है जितना कि सुनने में लगता है। चलिए बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अकेले दम पर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया है।
2 of 8
बच्चों के साथ पूनम ढिल्लन
दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, बेटी पालोमा और बेटा अनमोल। अशोक से अलग होने के बाद पूनम ने अपने बच्चों का लालन-पालन कर रही हैं और सिंगल मदर होने की मिसाल पेश कर चुकी हैं।
3 of 8
मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता
नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की लव स्टोरी तो किसी से नहीं छुपी है। विवियन से नीना की बेटी मसाबा हुईं। नीना ने विवयन से शादी नहीं की। उन्होंने अकेले ही मसाबा को पाला और आज मसाबा का नाम बड़े फैशन डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बेटियों के साथ सुष्मिता सेन
45 वर्षीय सुष्मिता सेन सभी के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 25 साल की उम्र में सुष्मिता ने पहली बेटी रेने को गोद लिया था। साल 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती हैं और उनकी सिंगल मदर के रूप में देखभाल करती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
अपने बच्चों संग करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा और 11 साल बाद उनका तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की अकेले ही बखूबी परवरिश कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।