फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बधाई हो' में आयुष्मान की प्रेग्नेंट मां बनने वाली थीं तब्बू, इस वजह से नीना गुप्ता को मिली फिल्म

Fri, 26 Oct 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Neena gupta and gajraj rao is not a first choice for Badhaai Ho film
badhaai ho

आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव की फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 8 दिनों में ही फिल्म ने 65 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। सुपर हिट होने के रास्ते पर चल रही 'बधाई हो' जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म में जहां आयुष्मान खुराना की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया वहीं अधेड़ उम्र में प्रेग्नेंट होने वाली महिला का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता ने भी अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है।

Neena gupta and gajraj rao is not a first choice for Badhaai Ho film
Badhaai Ho
फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। क्या आप जानते हैं कि नीना गुप्ता और गजराज राव निर्देशक अमित शर्मा की पहली पसंद नहीं थे। जीहां इस फिल्म में आयुष्मान के माता-पिता की भूमिका के लिए पहले किसी और से बात की गई थी लेकिन किसी वजह से वो सितारे इस फिल्म से न जुड़ सके और ये फिल्म नीना गुप्ता और गजराज राव की झोली में आ गिरी।
 
Neena gupta and gajraj rao is not a first choice for Badhaai Ho film
tabu
बता दें कि सबसे पहले मां की भूमिका के लिए तब्बू से बात की गई थी लेकिन तब्बू ने इस रोल के ऑफर को खारिज कर दिया था। तब्बू ने यह कहकर रोल करने से मना कर दिया कि वह अभी खुद छोटी नजर आती हैं तो इतने जवान लड़के के मां की भूमिका में वह ठीक नहीं लगेंगी। हालांकि तब्बू के कहने पर ही निर्देशक ने फिल्म में नीना गुप्ता को कास्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Neena gupta and gajraj rao is not a first choice for Badhaai Ho film
Badhaai Ho
इतना ही नहीं निर्देशन गजराज राव की जगह पहले इरफान खान को लेना चाहते थे। लेकिन ये संभव नहीं हो सका। हालांकि आयुष्मान ने ही गजराज राव के नाम का सुझाव दिया था। बात करें फिल्म की तो 'बधाई हो' साल 2018 की उन फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने अपने कंटेंट के दम पर अपनी साख बनायी और धाक जमायी है।
विज्ञापन
Neena gupta and gajraj rao is not a first choice for Badhaai Ho film
Badhaai Ho
'बधाई हो' एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को एड्रेस करती है। बधाई हो' फिल्म आयुष्मान खुराना पर आधारित हैं, जिनकी खुद की उम्र शादी करने की है लेकिन इस उम्र में जब उनकी मां बनीं नीता गुप्ता प्रेग्नेंट हो जाती है तो उनकी जिंदगी में खलबली मच जाती है औरफिर शुरू होती है फिल्म की कहानी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed