बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने आज सुबह ही अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। मसाबा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अभिनेता के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। फोटोज में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी की दो तस्वीरें साझा करते हुए दर्शकों को भी अपनी खुशी में शामिल किया है।
Masaba-Satyadeep: नीना गुप्ता की लाडली मसाबा ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, बॉयफ्रेंड सत्यदीप संग लिए सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक मसाबा की शादी की खबरें सुनकर फैंस भी आश्चर्य में हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए मसाबा ने लिखा- आज मेरी मेरे प्यार मेरी दुनिया से शादी हो गई है। आने वाली जिंदगी में नाम प्यार, शांति, ठहराव और सबसे जरूरी है मुस्कान। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया कि आपने मुझे कैप्शन चूज करने दिया...यह जिंदगी काफी मजेदार होने जा रही है।
View this post on Instagram
बता दें कि इस खास अवसर पर मसाबा ने अपने कलेक्शन में से बेहद खास लाइट पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। वहीं सत्यदीप ने मैचिंग का लाइट पिंक और ग्रीन शेड की शेरवानी पहनी है। इसके अलावा मसाबा ने अपनी मां नीना गुप्ता की ज्वैलरी कैरी की है। इस आउटफिट में दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Rachel Ann Mullins: शाहरुख को पहचानती ही नहीं पठान की यह एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे पता ही नहीं था...
मसाबा और सत्यदीप का वेडिंग लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा सेलेब्स और फैंस भी मसाबा और सत्यदीप को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि यह दोनों की दूसरी शादी है। मसाबा ने इसके पहले निर्देशक मधु मंटेना से शादी की थी। वहीं सत्यदीप ने पहले अदिति राव हैदरी से शादी की थी।