प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने भाषण में देश की जनता से अपील की थी कि वे लोकल के लिए वोकल बनने का प्रयास करें। पीएम ने कहा कि न सिर्फ लोकल खरीदें, बल्कि लोकल का प्रचार भी करें। पीएम मोदी की इस मुहिम का असर अब दिखना शुरू हो गया है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
Vocal For Local: नीना गुप्ता ने किया पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन, गांव की महिलाओं से बनवाए स्वेटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने पीएम मोदी की vocal for local पहल का समर्थन किया है। एक वीडियो साझा करते हुए नीना गुप्ता ने बताया है कि गढ़ मुक्तेश्वर के गांवों में रहने वाली कुछ महिलाओं से उन्होंने स्वेटर बनवाए हैं। इनकी कीमत महज एक रुपये है।
वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, 'मैंने ये लोकल पिछले 15-20 दिन से शुरू किया। यहां मुक्तेश्वर में गांव में लेडीज हैं जिनके पास इस वक्त कोई काम नहीं है, क्योंकि टूरिस्ट नहीं है। मैंने उनसे ये स्वेटर बनवाए हैं। इस एक स्वेटर की कीमत मुझे सबकुछ मिलाकर 1 हजार रुपये पड़ी। उनको काम मिला है। रोजगार मिला है। मुझे स्वेटर मिला है।'
नीना आगे कहती हैं, 'उन्होंने मोजे बनाए हैं। मैं समझ सकती हूं कि इस साल टूरिस्ट सीजन नहीं होने वाला है तो किसी के यहां कमाई नहीं होने वाली है। मैंने उन लोगों को अपने पति के लिए भी स्वेटर बनाने के लिए दिया है। हाथ से बनी चीजों की बात ही कुछ और होती है।'
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
लोगों ने किया समर्थन
नीना गुप्ता के इस वीडियो के नीचे कई लोगों ने कमेंट कर उनकी सराहना की है। इसके साथ ही कई यूजर्स ने नीना से इन महिलाओं का पता भी मांगा है ताकि वो भी इनकी मदद कर पाएं।