{"_id":"5df719e98ebc3e87fb45905a","slug":"neena-gupta-walks-out-of-akshay-kumar-katrina-kaif-starrer-sooryavanshi-after-few-weeks-of-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री के हाथ से निकली 'सूर्यवंशी', रोहित शेट्टी से कहा- 'अपना दिमाग ठिकाने पर रखकर सोच लेना'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री के हाथ से निकली 'सूर्यवंशी', रोहित शेट्टी से कहा- 'अपना दिमाग ठिकाने पर रखकर सोच लेना'
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नीना गुप्ता और सूर्यवंशी का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' का अब हिस्सा नहीं रही हैं। कहानी में मां का किरदार ठीक से फिट न होने की वजह से नीना को फिल्म से हटा दिया गया है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी को फिल्म की शूटिंग के कुछ हफ्ते बाद यह महसूस हुआ कि यह किरदार कहानी में फिट नहीं हो रहा है।
2 of 4
neena gupta
- फोटो : social media
नीना के करीबी सूत्रों ने बताया, 'नीना गुप्ता के साथ फिल्म निर्देशक ने कुछ हफ्ते शूटिंग की। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि कहानी के हिसाब से किरदार मूल रूप से अपनी जगह नहीं बना रहा है। फिल्म की कहानी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के किरदारों के आसपास घूमती नजर आती है, जोकि एक बहादुर पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। जब इनकी बातें नीना जी से होती हैं तब वह दृश्य उस तरह से काम नहीं करते, जैसा कि निर्माताओं ने सोचा था। नीना जी सारा माजरा समझ गईं और उन्होंने फिल्म से पल्ला झाड़ लिया।'
3 of 4
नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे चलकर नीना गुप्ता और रोहित शेट्टी के रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। सूत्र का कहना है कि अभिनेत्री ने निर्देशक की बात को अच्छे से समझा और जायज ठहराया। आगे चलकर उन्होंने इस घटना को लेकर रोहित पर एक जोक भी मारा। उन्होंने कहा कि अगर मुझे आगे किसी फिल्म का ऑफर देते हो तो उसके लिए पहले अपना दिमाग ठिकाने पर रखकर सोच लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Neena Gupta
इसी साल मई के महीने में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने रोहित शेट्टी की इस फिल्म में किरदार मिलने के लिए अपनी खुशी जाहिर की थी। वह अक्षय कुमार की एक ऐसी मां का किरदार निभाने वाली थीं जो रूढिवादिताओं से कोसों दूर थी। यह फिल्म अगले साल मार्च के महीने में रिलीज होगी। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।