'ए वेडनेसडे', 'बेबी', 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्में बनाने वाले नीरज पांडे ने घोषणा कर दी है कि वह पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई अपनी वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' को एक फ्रेंचाइजी के रूप में नहीं, बल्कि एक यूनिवर्स के रूप में आगे बढ़ाएंगे। अपने इस यूनिवर्स में वह अगला सीजन जो लेकर आ रहे हैं, उसका शीर्षक होगा 'स्पेशल ऑप्स 1.5'। नीरज ने साफ तौर पर कहा है कि यह सीजन पहले वाले का न तो सीक्वल है और न ही प्रीक्वल।
'स्पेशल ऑप्स' का अपना अलग यूनिवर्स बनाने निकले नीरज पांडे, कर दी एक अनोखे सीजन की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्पेशल ऑप्स 1.5' दरअसल सीरीज में अभिनेता के के मेनन के किरदार हिम्मत सिंह पर आधारित होगी। इस सीजन में पता चलेगा कि आखिर हिम्मत सिंह रॉ के एजेंट कैसे बने और वह कहानी में अंत तक कैसे पहुंचा? यह कोई भी प्रीक्वल इसलिए नहीं है क्योंकि इसमें पहले सीजन से पहले की कहानी नहीं है, बल्कि उस सीजन के समानांतर चलने वाली कहानी है। निर्माताओं का कहना है कि यह सीजन इस यूनिवर्स के दर्शकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा क्योंकि इससे उन्हें आगे की कहानी समझने में आसानी होगी।
सीरीज के निर्देशक नीरज पांडे कहते हैं, 'स्पेशल ऑप्स का विकास एक यूनिवर्स के रूप में किया गया है जो आमतौर पर कहानियों को आगे बढ़ाना और सीजन दर सीजन लाते रहने से बिल्कुल अलग है। इसमें सभी किरदारों एवं कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। दर्शकों की मांग थी कि हम अपने सफर को आगे बढ़ाएं इसलिए अब हम एक अनोखा 'स्पेशल ऑप्स 1.5' प्रस्तुत कर रहे हैं। यह न तो प्रीक्वल होगा और न ही सीक्वल होगा।'
अपनी बात जारी रखते हुए नीरज ने आगे बताया कि इस सीजन में दर्शकों को मुख्य किरदार हिम्मत सिंह का इतिहास देखने मिलेगा। इस सीजन की शुरूआत हिम्मत सिंह को एक दूसरा काम दिए जाने के साथ होगी लेकिन कहानी संसद के उसी हमले से आगे बढ़ेगी जहां से यह पूरा घटनाक्रम शुरू हुआ था। यह कहानी लगभग एक घंटे के तीन एपिसोड्स में दिखाई जाएगी। फिलहाल रिलीज की तारीख तो निश्चित नहीं है लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह शो इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगा।
उधर, सीरीज में हिम्मत सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता के के मेनन कहते हैं, 'अगर आप सोच रहे हैं कि आपने हिम्मत सिंह को सबसे अच्छे रूप में देख लिया तो फिर 'स्पेशल ऑप्स 1.5' का इंतजार कीजिए। यह उसके विकास की जबरदस्त कहानी है। इसमें इस किरदार का दिलचस्प इतिहास है। एक अभिनेता के रूप में मैं अलग-अलग तरह के काम करना पसंद करता हूं और नए यूनिवर्स का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत रोमांचक है।' सीरीज का पहला सीजन पिछले साल मार्च में रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने बहुत पसंद किया। सीरीज में के के मैनन के अलावा करण टैकर, सैयामी खेर, सना खान, सज्जाद डेलाफ्रूज जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।