{"_id":"5a8d74784f1c1bf17b8b87ad","slug":"neetu-chandra-tweets-video-on-international-mother-language-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर नीतू चंद्रा का VIDEO वायरल, फैंस में मची धूम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर नीतू चंद्रा का VIDEO वायरल, फैंस में मची धूम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-दुनिया में 21 फरवरी अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर एक्ट्रेस और भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर नीतू चंद्रा ने अपने यूट्यूब चैनल 'बेजोड़' पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने से नीतू ने भोजपुरी जैसी मधुर भाषा को फुहड़ बनाने वाले लोगों को भी करारा जवाब दिया है।
'अंखियां के पानी' नामक गाने को उनके भाई और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन चंद्रा ने डायरेक्ट किया है। इसका मकसद भोजपुरी भाषा और इसकी समृद्ध संस्कृति को उजागर करना है। नीतू ने कहा, मुझे इस पर बहुत गर्व हो रहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो प्रदर्शित कर मुझे अपनी मातृभूमि के प्रति प्यार दर्शाने का मौका मिला। इस गाने के वीडियो को भारत, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर और आस्ट्रेलिया में शूट किया गया है।
नीतू ने अपने ऑफिशियस ट्विटर हैंडस से ट्वीट भी किया, 'On #MotherLanguageDay 🙏 मातृभाषा दिवस पर "बेजोड़" के तरफ से एक बहुत ख़ास गाना | जे दुनिया भर के देश के लोग के मदद से बनल पहिला #भोजपुरी गाना बा | हमनी के अश्लील फूहड़ गावे वाला लोग के एक सन्देश दे रहल बानी | रउवा लोग भी सुनी आ सुनाई सभके | धन्यवाद 🙏🏼🙂
On #MotherLanguageDay 🙏 मातृभाषा दिवस पर "बेजोड़" के तरफ से एक बहुत ख़ास गाना | जे दुनिया भर के देश के लोग के मदद से बनल पहिला #भोजपुरी गाना बा | हमनी के अश्लील फूहड़ गावे वाला लोग के एक सन्देश दे रहल बानी | रउवा लोग भी सुनी आ सुनाई सभके | धन्यवाद 🙏🏼🙂https://t.co/yb72dHfL2b
— Neetu N Chandra (@Neetu_Chandra) February 21, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों नीतू चंद्रा एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा को लेकर भी खबरों में थीं। दरअसल बिग बॉस में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए सिद्धार्थ ने भोजपुरी भाषा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिससे नाराज नीतू ने 'अय्यारी' के इस एक्टर को सार्वजनिक माफी मांगने पर मजबूर कर दिया था।