{"_id":"5b42e3b74f1c1b55238b5411","slug":"neetu-kapoor-birthday-celebration-in-paris-pictures-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' हिट होते ही रणबीर ने इस खास जगह मनाया नीतू कपूर का बर्थडे, नहीं पहुंचीं आलिया ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' हिट होते ही रणबीर ने इस खास जगह मनाया नीतू कपूर का बर्थडे, नहीं पहुंचीं आलिया
Mon, 09 Jul 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Neetu Kapoor birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'संजू' फिल्म के सुपरहिट होते ही कपूर खानदान के पैर जमीं पर नहीं टिक रहे और जब मौका नीतू कपूर के जन्मदिन का हो तो, बात ही कुछ और है। इन दिनों रणबीर कपूर अपने पूर परिवार के साथ पेरिस में है जहां पर उन्होंने नीतू कपूर का बर्थडे खूब धूमधाम से मनाया। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि नीतू कपूर के बर्थडे के जश्न में हिस्सा लेने आलिया जाएंगी लेकिन तस्वीरों में वह नहीं दिखाई दीं।
2 of 5
Neetu Kapoor birthday
जन्मदिन की तस्वीरों को नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर रिद्धिमा ने शेयर की है। एक तस्वीर में पूरा परिवार टेबल पर एक साथ बैठा हुआ है तो वहीं दूसरी तस्वीर में पूरा परिवार पेरिस घूमता हुआ नजर आ रहा है।
इन तस्वीरों में नीतू, ऋषि, रणबीर और रिद्धिमा के अलावा उनके पति भरत साहनी और कृष्णा कपूर भी नजर आईं जो कि रणबीर कपूर की दादी हैं। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर के जन्मदिन के जश्न के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रिद्धिमा केक लेकर आती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं बाकी सभी लोग तालियां बजाकर नीतू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।
वैसे तो हर बार ही नीतू कपूर के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार के जश्न का मजा रणबीर की वजह से दोगुना हो गया। रणबीर की 'संजू' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं लेकिन उसकी कमाई अभी भी जारी है। इस फिल्म में न केवल रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं बल्कि उनके करियर को नई उड़ान मिल गई।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir and alia
नीतू कपूर के जन्मदिन से एक दिन पहले रणबीर आलिया के परिवार से मिलने देर रात उनके घर गए थे। इस मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भी पेरिस जा सकती है लेकिन वह नहीं पहुंचीं। कहा जा रहा है कि आलिया 'कलंक' फिल्म के पहले शिड्यूल की शूटिंग में बिजी थी जिस वजह से वह इस जश्न का हिस्सा नहीं बन सकींं। आपको बता दें, बीते कुछ वक्त से आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।