{"_id":"62c7244f9697ff5a21288ebb","slug":"neetu-kapoor-birthday-special-know-about-unknown-facts-with-raj-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neetu Kapoor Birthday: जब पार्टी में नीतू कपूर ने ससुर को ऑफर की सॉफ्ट ड्रिंक, तब राजकपूर ने चिल्लाकर कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neetu Kapoor Birthday: जब पार्टी में नीतू कपूर ने ससुर को ऑफर की सॉफ्ट ड्रिंक, तब राजकपूर ने चिल्लाकर कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 08 Jul 2022 07:00 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
राज कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
नीतू कपूर 70 और 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा हैं। आज वह अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट, प्रेमिका, पत्नी और मां नीतू ने अपने करियर में सारे रोल निभाए हैं। आज भी वह एक डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं। नीतू कपूर ने उस दौर के तमाम हीरो के साथ हर तरह की फिल्में की हैं, लेकिन ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी। ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन इस जोड़ी को बॉलीवुड की लवेबल जोड़ी कहा जाता है। आज हम आपको उस दौर का एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जब नीतू के ससुर यानि राज कपूर ने भरी पार्टी में चिल्लाकर उनसे एक बात कही थी।
Trending Videos
2 of 5
राज कपूर- कृष्णा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राज कपूर को शो मैन कहा जाता है। वह एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा को एक अलग मुकाम पर ले गए थे। प्रोफेशनल जिंदगी में वह शोमैन थे, वहीं निजी जिंदगी में भी फैमिली मैन थे। राज कपूर और नरगिस की कहानी सभी को पता है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी भी अपने परिवार को बिखरने नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कपूर खानदान में शुरूआत से ही ये परंपरा थी कि उनके घर की बहू-बेटियां फिल्मों में काम नहीं करेंगी, क्योंकि उन दिनों लड़कियों का फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। यही वजह थी कि जब रणधीर कपूर ने बबीता से शादी करने की इच्छा जताई तो पहले राज कपूर ने साफ मना कर दिया था। बाद में वह इस शर्त पर राजी हुए कि शादी के बाद बबीता फिल्मों में काम नहीं करेंगी। तब बबीता ने शादी के लिए करियर को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर से नीतू की शादी भी इसी शर्त पर हुई थी कि वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी, और उन्होंने वैसा ही किया।
4 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : Insatagram- @neetu54
नीतू कपूर के अपने सास-ससुर यानि राज कपूर और कृष्णा कपूर दोनों से ही अच्छे रिश्ते रहे हैं। ऋषि कपूर भी पहले इस बात का जिक्र कर चुके हैं। आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं उसका जिक्र खुद नीतू कपूर ने किया था। उन्होंने बताया कि जब उनकी और ऋषि जी की सगाई हुई थी तब एक पार्टी चल रही थी। तब नीतू ने राज कपूर से पेप्सी, कोक या सॉफ्ट ड्रिंक के पूछा। तभी वो भरी पार्टी में चिल्ला पड़े कि 'देखो घर में दूसरी कृष्णा आ गई है'।
विज्ञापन
5 of 5
नीतू कपूर और ऋषि कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करियर की बात करें तो नीतू कपूर ने बॉलीवुड में रिक्शावाला फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में नीतू के ऑपोजिट रोल में रणधीर कपूर थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉफ साबित हुई थी। इसके अलावा नीतू ने दस लाख', 'वारिस' और 'पवित्र पापी' 'खेल-खेल में', 'कभी कभी', 'धरम वीर', 'दीवार', 'जब तक है जान ', 'दूसरा आदमी', 'अमर अकबर और एंथनी' , 'अनजाने में', धन दौलत', 'बेशरम', 'दो दूनी चार' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X