सब्सक्राइब करें

किस्सा: अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू सिंह और ऋषि कपूर, साझा किया दिलचस्प किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 13 Oct 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
neetu kapoor revealed that gatecrashers gifted boxes full of stones of rishi kapoor at their marriage
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर और नीतू सिंह फिल्म जगत के एक ऐसी जोड़ी है जिसे प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। ये दोनों ही बॉलीवुड के एक आइडल कपल माने जाते थे। इन दोनों की शादी सान 1980 में बहुत ही धूमधाम से हुई थी। मुंबई में ही इन दोनों की शादी का भव्य समारोह हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद शादी की। इन दोनों की सगाई ‘याराना’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, फिल्म में इन दोनों के साथ ही अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे।



शादी की तस्वीरें हुई वायरल

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की अक्सर शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। नीतू कपूर ने अपनी शादी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में एक मेहमान ने उन्हें पत्थर गिफ्ट किया और वही दूसरी तरफ अपनी ही शादी में नीतू सिंह और ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे। इसके अलावा भी उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई मजेदार किस्से अपने प्रशंसकों के साथ साझा किए।

Trending Videos
neetu kapoor revealed that gatecrashers gifted boxes full of stones of rishi kapoor at their marriage
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में नीतू सिंह और ऋषि कपूर हो गए थे बेहोश

नीतू सिंह ने अपनी शादी के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब उनकी शादी थी तो वो बेहोश हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘'मैं और मेरे पति शादी के समय बेहोश हो गए थेl मेरा लहंगा बहुत ज्यादा भारी था। इसके अलावा कई सारे लोग थेl मेरे लिए मेरा लहंगा संभालना बहुत ही मुश्किल था। मेरे पति ऋषि कपूर इसलिए बेहोश हो गए क्योंकि वह भीड़ को संभाल नहीं पाएl वह उस समय बेहोश हुए, जब उन्हें घोड़ी पर चढ़ना थाl'

विज्ञापन
विज्ञापन
neetu kapoor revealed that gatecrashers gifted boxes full of stones of rishi kapoor at their marriage
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में मिले थे पत्थर

नीतू कपूर ने शादी के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि जब उनका रिसेप्शन था तो कई लोग उसमें शामिल हुए थे। मौके का पूरा फायदा उठाकर उस रिसेप्शन में कई ग्रेट क्रेशर भी घुस गए थे। उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहन रखे थे गिफ्ट पैक को बहुत अच्छे से बनाया गया था। नीतू सिंह ने कहा, ‘हमारे रिसेप्शन में कई सारे गेटक्रेशर आए थेl उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने कई गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर रखकर दिए थेl सिक्योरिटी को लगा कि वह हमारे मेहमान हैं’।

neetu kapoor revealed that gatecrashers gifted boxes full of stones of rishi kapoor at their marriage
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बीते साल हुआ था निधन

पिछले साल 30 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। वो लंबे वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और साल 2018 में उन्होंने न्यूयॉर्क में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज भी कराया था। ऋषि कपूर ने साल 2017 में अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में अपने संस्मरणों को लिखा है।

विज्ञापन
neetu kapoor revealed that gatecrashers gifted boxes full of stones of rishi kapoor at their marriage
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram

नीतू नहीं किसी और के प्यार में थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने लिखा है कि वो नीतू के नहीं, बल्कि किसी और के प्यार में पागल थे। उन्होंने अपनी किताब में बताया है कि उनकी पहली प्रेमिका पारसी लड़की यास्मीन मेहता थी, जिसके प्यार में वो पागल थे। यास्मीन के साथ उन्होंने डेट भी की थी। यह फिल्म बॉबी के रिलीज होने से पहले की बात है। 1973 में बॉबी के रिलीज होने के बाद स्टारडस्ट पत्रिका ने डिंपल और मेरे बीच रोमांस की कहानी छापी थी। उस वक्त डिंपल खन्ना पहले से ही शादीशुदा थीं। डिंपल के साथ रोमांस की खबरों ने यास्मीन के साथ उनके रिश्ते को खत्म कर दिया। ऋषि कपूर ने लिखा है कि उन्होंने यास्मीन को अपने जीवन में फिर से लाने की बहुत कोशिश की पर वो नहीं मानी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed