सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'फिल्म झूठा कही का के दौरान हमारा ब्रेकअप चुका था', नीतू कपूर ने खोला ऋषि कपूर से जुड़ा राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 31 Mar 2021 08:27 AM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor reveals she broke up with Rishi Kapoor during Jhootha Kahin Ka
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के एपिसोड में नजर आईं। यहां नीतू और ऋषि कपूर की लव स्टोरी को सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान नीतू ने ऋषि कपूर को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। नीतू ने साथ ही ऋषि कपूर से जुड़े कई राज खोल दिए। इस दौरान नीतू कपूर ने उस बारे में खुलकर बात की जब उन्होंने ऋषि कपूर से ब्रेकअप किया था। 

Trending Videos
Neetu Kapoor reveals she broke up with Rishi Kapoor during Jhootha Kahin Ka
ऋषि कपूर-नीतू कपूर - फोटो : social media

इस वीडियो में ऋषि कहते हैं, 'फिल्म झूठा कहीं का में जो हमारा गाना था। वो जब फिल्माया जा रहा था, उस दौरान मैं और नीतू बिल्कुल बात नहीं कर रहे थे। हमारा झगड़ा हो गया था। लड़ाई हो गई थी। चार दिन लगे इस गाने को शूट करने में, और एक दिन ना उसने बात की और ना ही मैंने उससे बात की। लेकिन जब आप पर्दे पे देखेंगे तो बिल्कुम लगेगा की ये प्यार में हैं और जैसे कुछ हुआ ही नहीं।'

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor reveals she broke up with Rishi Kapoor during Jhootha Kahin Ka
ऋषि कपूर-नीतू कपूर - फोटो : social media

साथ ही नीतू ने इंडियन आइडल के दौरान का अपना एक वीडियो क्लिप साझा किया है। इसमें वह कह रही हैं, फिल्म 'झूठा कही का' के गाने 'जीवन के हर मोड़ पे' गाने में हम डांस कर रहे हैं। बड़े खुश हो रहे हैं। लेकिन असल में उस वक्त हमारा ब्रेकअप हुआ था। मेकअप रूम में रो-रो के मेरी बुरी हालत हो गई थी। मेरा डॉक्टर आया हुआ था। मुझे इंजेक्शन लगा। फिर शूट रेडी हुआ'। नीतू कपूर ने ये वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'एक ही कहानी हम दोनों ने अलग-अलग मौके पर। नीतू के इस पोस्ट पर शानू शर्मा, नेहा कक्कड़ और नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने दिल की इमोजी पोस्ट की। जबकि शिल्पा शेट्टी ने कमेंट करते हुए Awwwwwww लिखा है। 

Neetu Kapoor reveals she broke up with Rishi Kapoor during Jhootha Kahin Ka
नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54

बता दें कि साल 2020 में ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उनकी बीमारी पता चलने से लेकर आंखिरी सांस तक नीतू ऋषि के साथ खड़ी रहीं थीं। उनके निधन से नीतू को बहुत दुख पहुंचा था। हालांकि अब वो खुद को सामान्य करते हुए अपनी जिंदगी जी रही हैं। नीतू बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Neetu Kapoor reveals she broke up with Rishi Kapoor during Jhootha Kahin Ka
ऋषि कपूर-नीतू कपूर - फोटो : social media

ऋषि और नीतू 'खेल खेल में', 'रफू चक्कर', 'कभी कभी', 'अमर अकबर एंथनी', 'दुनिया मेरी जेब में', 'जहरीला इंसान', 'जिंदा दिल', 'दूसरा आदमी', 'अनजाने में' और 'झूठा कहीं का' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की शादी 1980 में हुई थी। शादी के बाद ये 'लव आज कल', 'दो दूनी चार' और 'बेशरम' जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed