फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीतू कपूर की Covid-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने फैंस को कहा- 'शुक्रिया'

Fri, 11 Dec 2020 10:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 11 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor Tests Negative For Covid 19 Daughter Riddhima Share Good News With Fans
रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram

कोरोना का प्रकोप मार्च के महीने से लगातार देखा जा रहा है। इस वायरस की चपेट में कई फिल्मी हस्तियां बी आ गई थीं। हाल ही में फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री नीतू कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। हालांकि अब नीतू ने इस वायरस को मात दे दी है। इस बात की जानकारी नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने की है।

Neetu Kapoor Tests Negative For Covid 19 Daughter Riddhima Share Good News With Fans
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल बीते दिनों नीतू कपूर, वरुण धवन और अनिल कपूर समेत कई सितारों संग फिल्म 'जुग जुग जियो' की चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थीं इसी दौरान नीतू और वरुण धवन दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद दोनों को तुरंत मुंबई बुला लिया गया। वहीं अब नीतू कपूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Neetu Kapoor Tests Negative For Covid 19 Daughter Riddhima Share Good News With Fans
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, समारा - फोटो : instagram/neetu54

नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा सहानी ने हाल ही में अपने आदिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए रिद्धिमा ने बताया है कि नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। तस्वीर साझा करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। मेरी मां का कोविड-19 टेस्ट आज निगेटिव पाया गया है।'

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor Tests Negative For Covid 19 Daughter Riddhima Share Good News With Fans
नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नीतू अपने ही घर पर क्वारंटीन थीं। जिसके बाद गुरुवार को नीतू कपूर ने एक पोस्ट भी फैंस के साझा की थी। अपनी पोस्ट में नीतू ने लिखा था, 'इस सप्ताह के शुरू में मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें मैं पॉजिटिव पाई गई। सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन किया जा रहा है और मैं अधिकारियों को उनकी सभी मदद के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रही हूं और बेहतर महसूस कर रही हूं।'

विज्ञापन
Neetu Kapoor Tests Negative For Covid 19 Daughter Riddhima Share Good News With Fans
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बीते दिनों कृति चंडीगढ़ से अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर लौटी थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी साझा की थी। कृति ने खुद भी इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया के माध्यम से की थी। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर है।

पढ़ें: स्टीव जॉब्स की बेटी ने रखा मॉडलिंग की दुनिया में कदम, बाथटब में बैठे BOLD तस्वीरें आई सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed