अभिनेत्री विद्या बालन ने कई दिनों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'नीयत' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Vidya Balan: विद्या को मुंबई के पांच सितारा होटल के सामने मांगनी पड़ी थी भीख, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने इस दौरान अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि इंडस्ट्री में आने के लिए और पैर जमाने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी थी। विद्या ने यह भी बताया कि उन्होंने भिखारी बनने की एक्टिंग की थी और वह भी जिम जैम बिस्किट के एक्स्ट्रा पैकेट के लिए।
Animal Postpone: रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर! फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट टली
हाल ही में, एक इंटरव्यू में विद्या ने कहा, ‘हमारा आइएमजी यानि इंडियन म्यूजिक ग्रुप था। वह हर साल क्लासिकल म्यूजिक कॉन्सर्ट, इंडियन क्लासिक म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित करते थे। यह कॉन्सर्ट तीन दिन तक पूरी पूरी रात चलता था। वह बहुत ही शानदार होता था। मैं उसी ऑर्गनाइजिंग कमेटी में थी। मैं एक वालंटियर थी। हम प्रोग्राम ऑर्गनाइज करने में मदद करते थे और रात में जब शो खत्म हो जाता था तो नरीमन प्वॉइंट वॉक करने जाते थे।'
Amber Heard: महीनों बाद एम्बर हर्ड की सोशल मीडिया पर वापसी, जानें पोस्ट में अभिनेत्री ने क्या कहा?
विद्या ने आगे कहा, ‘एक बार मुझे चैलेंज दिया गया। उस समय मुझे कॉफी शॉप का दरवाजा खटखटा कर उनसे कुछ खाना मांगने के लिए कहा गया था। मैं एक्टर थी, उन्हें यह बात पता नहीं थी। मैं लगातार दरवाजा खटखटाने लगी। सभी लोग चिढ़ने लगे थे। मैंने बहुत बार खटखटाया। मैंने कहती रह गई प्लीज, मैं भूखी हूं। मैंने कल से कुछ नहीं खाया है। कुछ देर बाद वह लोग दूसरी ओर देखने लगे। इसके बाद मेरा दोस्त शर्मिंदा हो गया और मुझे आने के लिए कहा। हालांकि, मैं शर्त जीत गई थी।’
Karan Johar: सत्यप्रेम की कथा देखने के बाद करण ने कार्तिक से मिलाया हाथ, अभिनेता के फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया
विद्या ने आगे इंटरव्यू में बिस्किट के लिए अपने प्यार को व्यक्त करते हुए कहा, ‘वह चैलेंज जिम जैम बिस्किट के लिए था। कॉन्सर्ट के लिए हमारा स्पॉन्सर ब्रिटानिया था और हमारे पास बहुत बिस्किट थे, लेकिन मैंने कहा था कि अगर मैं जीतती हूं तो मुझे जिम जैम का एक्स्ट्रा पैकेट मिलेगा और मुझे मिला भी था।’