फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: दूसरी बार मां बनीं नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने पोस्ट साझा कर लिखा-आ गया बेदी ब्वॉय

Sun, 03 Oct 2021 02:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 03 Oct 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
Neha dhupia and angad bedi welcome baby boy share news with fans
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर दोबारा खुशियां आई हैं। नेहा ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि नेहा ने जुलाई के महीने में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अब वो फिर से मां बन गई हैं। दूसरी बार पिता बनने की खुशी अंगद बेदी ने फैंस के साथ साझा की है। अंगद बेदी ने नेहा के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस को खुशियां जाहिर की है।



दूसरी बार माता पिता बने नेहा और अंगद

अंगद ने लिखा, 'भगवान की कृपा से हमें आज एक बेटे की प्राप्ति हुई है। बच्चा और नेहा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अब मेहर को बेबी शब्द आगे बढ़ाना होगा। बेदी ब्वॉय यहां आ गया है। वाहेगुरू मेहर करे। नेहा तुम्हारा बहुत बहुत धन्यवाद ये करने के लिए अब हम चारों के लिए हम इसे बेहद यादगार बनाएंगे'।


View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

Neha dhupia and angad bedi welcome baby boy share news with fans
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे और उसी साल नवंबर के महीने में उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया था। दरअसल नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं और फिर उन्होंने अचानक से शादी कर ली। फैंस उस समय तो कुछ वक्त के लिए हैरान रह गए थे लेकिन बाद में उन्होंने कपल को जमकर बधाई दी थी।

Neha dhupia and angad bedi welcome baby boy share news with fans
नेहा धूपिया - फोटो : instagram

बता दें कि कुछ समय पहले नेहा धूपिया के बेबी शॉवर की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। उनकी गोदभराई की तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। इन तस्वीरों में वह दोस्तों के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ये साफ जाहिर था कि नेहा धूपिया अपने इस फेज को खूब एंजॉय कर रही थी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए नेहा धूपिया ने अपने दोस्तों का धन्यवाद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha dhupia and angad bedi welcome baby boy share news with fans
नेहा धूपिया - फोटो : instagram

नेहा धूपिया ने तस्वीर साझा करने के साथ ही कैप्शन में लिखा था, ‘मुझे पता नहीं था आज का दिन इस तरह से बीतेगा, गोदभराई पर इतना खास सरप्राइज। मैं अपनी लड़कियों को यही कहना चाहती हूं कि आपने अपनी खूफिया धूपिया को सरप्राइज कर दिया। मैं आप सबसे प्यार करती हूं अगली बार सरप्राइज थोड़ा पहले बता देना’। ये हैं जिन्होंने मेरे इस दिन को और भी खास बना दिया। आप सबको मेरा प्यार’।

विज्ञापन
Neha dhupia and angad bedi welcome baby boy share news with fans
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करे तों नेहा धूपिया फिल्म 'देवी' में नजर आईं थी जो एक शार्ट फिल्म थी। अब नेहा 'ए थर्सडे' और 'सनक' में नजर आने वाली हैं। सनक में विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में है। वहीं अंगद बेदी की बात करें तो वो आखिरी बार 'गुंजन सक्सेना' में नजर आए थे। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed