फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते वजन पर ट्रोल हुईं नेहा तो दिया करारा जवाब, करण समेत 4 सेलिब्रेटीज बोले-तुम अद्भुत हो

Sat, 02 Feb 2019 05:14 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 02 Feb 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia give angry reaction on post-pregnancy weight gain news
neha dhupia

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। नेहा अपने काम को लेकर संजीदा रहती हैं। प्रेगनेंसी के दिनों में भी वह बेबी बंप के साथ अपना शो होस्ट करती थीं। बीते साल 18 नवंबर को नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद नेहा का कुछ वजन बढ़ गया था। एक न्यूज पोर्टल ने उनके वजन पर सवाल खड़े किए तो नेहा ने खरी-खोटी सुना दी।

Neha Dhupia give angry reaction on post-pregnancy weight gain news
Neha Dhupia

नेहा ने अपने ट्विटर पर उस न्यूज पोर्टल की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा एक, 'मैं किसी भी तरह से जवाबदेह नहीं हूं क्योंकि इस तरह की फैट शेमिंग मुझे थोड़ा भी प्रभावित नहीं करती है, लेकिन मैं इसे एक ज्यादा बड़ी दिक्कत के तौर पर रखना चाहती हूं. क्योंकि फैटशेमिंग सिर्फ सेलेब्स के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बंद होनी चाहिए।

Neha Dhupia give angry reaction on post-pregnancy weight gain news
neha dhupia

नेहा ने आगे लिखा, 'एक नई मां के तौर पर मैं अपनी बेटी के लिए फिट, हेल्दी और एनर्जेटिक रहना चाहती हूं. इसलिए मैं रोजाना वर्कआउट करती हूं, कभी-कभी दिन में दो बार। फिटनेस प्राथमिकता है लेकिन लुक्स के मामले में समाज के पैमानों पर फिट होना प्राथमिकता नहीं है। आशा करती हूं कि भविष्य में लोग इस तरह की अभद्र टिप्पणी करते हुए सोचेंगे।'

देखें पोस्ट...
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia give angry reaction on post-pregnancy weight gain news
karan johar - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने नेहा की इस पोस्ट का समर्थन किया। करण जौहर ने लिखा, 'नेहा, तुम अद्भुत महिला हो। यह वजन कम करने के बारे में कभी नहीं है यह लाभ के परिप्रेक्ष्य में है और मुझे आशा है कि यह लिखने वाले ने आज कुछ हासिल किया है।
विज्ञापन
Neha Dhupia give angry reaction on post-pregnancy weight gain news
sonam kapoor

सोनम कपूर ने नेहा का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'कोई कुछ भी कहे, तुम खूबसूरत हो।' बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और निम्रत कौर जैसे कलाकारों ने नेहा की इस पोस्ट को लाइक किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed