फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर इस शो में हुआ बड़ा खुलासा, फैन्स हो सकते हैं हैरान

Thu, 09 May 2019 04:34 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 09 May 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
neha dhupia question over katrina kaif and vicky kaushal
Vicky kaushal, Katrina kaif - फोटो : social media

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी दिनों से कटरीना कैफ और  फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के अभिनेता विक्की कौशल को लेकर खबरें चल रही हैं। दरअसल, एक अवॉर्ड शो में विक्की ने कटरीना के साथ डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की थी। अभिनेता ने यह बात कटरीना के सामने ही कही थी जिसपर अभिनेत्री चौंक गई थीं। इसके बाद से दोनों को लेकर कई खबरें फैल चुकी हैं।



 

neha dhupia question over katrina kaif and vicky kaushal
Katrina Kaif, Vicky Kaushal - फोटो : social media

विक्की की गिनती अब बॉलीवुड के हिट स्टार्स में हो रही है। अभिनेता ने पिछले साल संजू और राजी जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। तो वहीं वह इस साल की शुरुआत में फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक से रातोंरात स्टार बन गए। इन फिल्मों में विक्की के अभिनय को पसंद किया गया जिसके बाद से मेकर्स की लिस्ट में भी उनका नाम आ चुका है और हर बार उन्हें लेकर कोई ना कोई खबर सामने आ रही है।


 
neha dhupia question over katrina kaif and vicky kaushal
katrina Harleen Vicky - फोटो : file photo

ऐसे में अभिनेता अब अपनी फिल्में ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी से ब्रेकअप हुआ। इसकी वजह कटरीना कैफ को माना जा रहा था। वहीं, खबर यह भी चली थी कि विक्की और कटरीना एक दूजे को डेट कर रहे हैं। अब इस बात का सबूत भी मिलने की बात सामने आई है। दरअसल, अभिनेत्री नेहा धूपिया ने विक्की और कटरीना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपने चैट शो वोग बीएफएफ 2 में इसका खुलासा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
neha dhupia question over katrina kaif and vicky kaushal
Vicky Kaushal, Katrina Kaif - फोटो : instagram

बता दें कि नेहा के शो में शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म की लीड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी थीं। शो में नेहा ने दोनों के साथ एक रैपिड फायर राउंड भी खेला था। दरअसल नेहा ने दोनों से पूछा था कि, सेट पर कम से कम नखरे करने वाले कौन स्टार्स होंगे, ऐसे में नेहा को कटरीना कहने की जल्दी थी।

विज्ञापन
neha dhupia question over katrina kaif and vicky kaushal
neha dhupia

इसी बीच उन्होंने आंखे झपकाईं और पूछा गया कि क्या कटरीना और विक्की कौशल एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में नेहा फिर से दो बार आंखों झपकाते हुए यह कहती हुई दिखीं कि ये गलत है। अब नेहा का ये स्टेटमेंट वाकई में हैरान करने वाला है। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि विक्की और कटरीना के बीच क्या वाकई में डेटिंग चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed