फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: प्रेग्नेंसी के कारण कई फिल्मों से बाहर हुई थीं नेहा धूपिया, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Sun, 20 Feb 2022 08:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 20 Feb 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia revealed that she was out of films due to pregnancy the actress expressed her pain
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री मानी जाती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘अ थर्सडे’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में नेहा धूपिया के साथ यामी गौतम और अभिनेता अतुल कुलकर्णी भी नजर आ रहे हैं। नेहा ने इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो प्रेग्नेंट होती है। असल जिंदगी में भी नेहा दो बच्चों की मां हैं। हाल ही में, नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को याद किया है। इस दौरान नेहा ने खुलासा किया है कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था।


 
इस इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। नेहा धूपिया ने बताया है कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं, तब उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया था।

Neha Dhupia revealed that she was out of films due to pregnancy the actress expressed her pain
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया ने कहा, ‘मैं पहले भी प्रेग्नेंट हो चुकी हूं। मेहर (नेहा धूपिया की बेटी) के समय मुझे अपना काम बनाना था। तब मैंने अपने पॉडकास्ट और नॉन फिक्शन टीवी शोज किए थे। मैंने हमेशा आखिर तक काम किया है। लेकिन इंडस्ट्री हमेशा बदल जाती है। प्रेग्नेंसी की घोषणा करने से पहले मैं कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा थी। लेकिन बाद में मुझे उन प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया। क्या इसमें कुछ गलता था?’

Neha Dhupia revealed that she was out of films due to pregnancy the actress expressed her pain
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे नेहा धूपिया ने कहा, ‘शारीरिक बदलाव होते हैं और फिर आप उस किरदार को नहीं निभाना चाहते हैं। ये भी होता है कि जिन लोगों ने आपको काम पर रखा होता है, वह नहीं चाहते कि आप उस तरह दिखें। और ऐसा ही हुआ।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia revealed that she was out of films due to pregnancy the actress expressed her pain
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें ‘ए थर्सडे’ फिल्म कैसे मिली? उन्होंने कहा कि मैंने दूसरी लहर (कोविड-19) के दौरान भी सभी प्रोजेक्ट्स को खो दिया था। वो मेरी आखिरी कोशिश थी। तब मैंने हार मान ली थी। तब मैंने उनसे (फिल्म की टीम) कहा कि मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट हूं और क्या आप मुझे रखेंगे या फिर बदलना चाहते हैं? यह आपकी पसंद है क्योंकि आपकी फिल्म है। तब उन्होंने मुझे एक मिनट में ये जवाब दिया कि हम आपको नहीं बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन
Neha Dhupia revealed that she was out of films due to pregnancy the actress expressed her pain
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो ‘ए थर्सडे’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में यामी गौतम नैना जायसवाल का किरदार निभाती हैं, जो एक टीजर है। वह फिल्म में 16 बच्चों को बंधक बना लेती हैं और पांच करोड़ की डिमांड करती हैं। वहीं फिल्म में नेहा धूपिया एसीपी कैथरीन अल्वरेज का किरदार निभा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed