सब्सक्राइब करें

लड़के को नेशनल टीवी पर गाली देने पर अब नेहा धूपिया ने दी सफाई, कहा- 'मेरे बयान का...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Apr 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia talk about her controversial comment on Roadies   Revolution which later saw her getting heavily trolled
neha dhupia - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में एक लड़के को गाली दिए जाने पर फिर से प्रतिक्रया दी है। बीते दिनों नेहा धूपिया एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में एक लड़के को गाली देने की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। एक लड़की को थप्पड़ मारने की बात सुनकर नेहा धूपिया भड़क गईं और उन्होंने नेशनल टीवी पर उस लड़के को गाली दे दी थी। इस घटना के बाद वह खूब ट्रोल हुईं थीं।

Trending Videos
Neha Dhupia talk about her controversial comment on Roadies   Revolution which later saw her getting heavily trolled
Neha Dhupia, Angad Bedi - फोटो : spcial media

अब इस मामले में नेहा धूपिया ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने हाल ही में एक मनोरंजन वेबसाइट से बात की। इस दौरान नेहा ने अपने फिल्मी सफर के अलावा एमटीवी रोडीज में लड़के को दी गाली विवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी बात के केवल छोटे हिस्से सुना और देखा। नेहा धूपिया ने कहा, 'मुझे शो की हर चीज पसंद है। ये सब चीजें आपकी खुद की प्रतिष्ठा से आती हैं, लेकिन इस साल शो का नाम एमटीवी रोडीज रेवोलुशन है जहां पर आप एक अलग बदलाव लाने की कोशिश करते हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia talk about her controversial comment on Roadies   Revolution which later saw her getting heavily trolled
Neha Dhupia - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा कि, 'कभी-कभी आप टेलीविजन की रोशनी में बहुत सी बातें कह जाते हैं क्योंकि आप इसके बारे में दृढ़ता से महसूस करते हैं और ये ऐसी एक घटना थी। दुर्भाग्यवश मेरे बयान का छोटा हिस्सा ही हाइलाइट किया गया है। जबकि मैं ये बताने की कोशिश कर रही थी कि किसी भी परिस्थिति में घरेलू हिंसा न हो। इसलिए मुझे लगता है कि मेरे बयान के आधे हिस्से को हाइलाइट किया गया। इस वजह से मुझे काफी ट्रेल किया गया और अब भी हो रही हूं।'

Neha Dhupia talk about her controversial comment on Roadies   Revolution which later saw her getting heavily trolled
Neha Dhupia - फोटो : instagram

नेहा धूपिया ने आगे कहा कि, 'मैंने जो भी कहा हो, लेकिन मैं अभी भी अपने बयान के साथ खड़ी हूं।' नेहा का मानना है कि व्यभिचार (adultery) एक नैतिक मुद्दा था, जो पुरुष और महिला पर समान रूप से लागू होता है, एक महिला के खिलाफ शारीरिक हिंसा पूरी तरह से गलत है। नेहा धूपिया के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में नेहा ने एक लड़के के लिए गाली का इस्तेमाल किया। नेहा धूपिया ने लड़के के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल उस समय दी जब उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने पांच ब्वॉयफ्रेंड रखते हुए उसको धोखा दिया। इसकी वजह से उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा। 

विज्ञापन
Neha Dhupia talk about her controversial comment on Roadies   Revolution which later saw her getting heavily trolled
neha dhupia angad bedi - फोटो : twitter

ये बात सुनकर नेहा धूपिया गुस्सा हो जाती हैं और बीच शो में लड़के को गाली देने लगती हैं। इतना ही नहीं नेहा लड़के से कहती हैं कि लड़की की मर्जी है कि वो कितने ब्वॉयफ्रेंड बनाए या फिर किसके साथ रिश्ते में रहे। इसके बाद नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। वहीं उनकी बयान को लेकर कई लोग पक्ष और विरोध में भी नजर आए। हालांकि इस घटना के बाद नेहा धूपिया ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक बड़ा नोट लिखा। इस नोट में उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताते हुए सफाई पेश की थी। 

पढ़ें: 'रामायण', 'महाभारत' की राह पर चला 'डांस इंडिया डांस', 11 साल बाद सीजन 2 का होगा प्रसारण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed