सोनम कपूर की शादी का जश्न थमे कुछ घंटे ही बीते थे कि अब एक और एक्ट्रेस की शादी की खबर आ गई है। जी हां, नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली है। शादी सिख रीति-रिवाज से हुई।
नेहा धूपिया ने 2 साल छोटे एक्टर संग गुपचुप तरीके से रचाई शादी, पहला वीडियो हुआ लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा धूपिया ने इतने गुपचुप तरीके से शादी की कि मीडिया को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। हालांकि दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही थीं।
A post shared by Entertainment (@celebrityupdatesnews) on
बता दें कि अंगद, नेहा से दो साल छोटे हैं। खैर प्यार में छोटा-बड़ा नहीं देखा जाता। शादी की खबर को नेहा धूपिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंफर्म किया है।
A post shared by DforDilli (@d4dilli) on
फोटो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, 'मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला लिया। अब वो मेरा पति है।' शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
A post shared by Ministry of Bollywood (@ministry_of_bollywood) on
पिंक जोड़े और कम मेकअप में नेहा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, पिंक पगड़ी और व्हाइट शेरवानी में दूल्हेराजा अंगद बेदी जंच रहे हैं। तस्वीरों में देखें कि अंगद नेहा से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।