{"_id":"5af416684f1c1b9c098b922a","slug":"like-anushka-sharma-sonam-kapoor-too-will-have-to-stay-away-from-anand-ahuja-due-to-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का के बाद दिल्ली की एक और बहू हुई मजबूर, शादी के बाद रहना होगा पति से दूर, वजह जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का के बाद दिल्ली की एक और बहू हुई मजबूर, शादी के बाद रहना होगा पति से दूर, वजह जान लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor Wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर में अब कई चीजें कॉमन हैं। दोनों ने अपने करियर की ऊंचाई पर शादी की है। दोनों का ससुराल दिल्ली में है। यही नहीं, अनुष्का शर्मा की तरह सोनम कपूर को भी शादी के बाद पति से दूर रहना पड़ेगा।
2 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा को दूर रहना पड़ा था। क्रिकेट सीरीज और फिल्मों की शूटिंग की वजह से इस जोड़ी को कई महीनों तक अलग रहना पड़ा था। अब वैसी ही नौबत सोनम कपूर और आनंद आहूजा की जिंदगी में भी आ गई है। यहां तक कि इस प्यारी सी जोड़ी को हनीमून तक टालना पड़ गया है।
3 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
दरअसल, सोनम कपूर को कुछ ही दिन में फ्रांस रवाना होना है। वह 14 मई को कांस फिल्मोत्सव में शिरकत करेंगी। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि आनंद आहूजा भी उनके साथ विदेश रवाना होंगे और यही पर हनीमून मनाएंगे। मगर 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम अकेली ही फ्रेंच रिवेरा रवाना होंगी, जहां फिल्मोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : SELF
फ्रांस से लौटने के बाद सोनम कपूर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगी। इसके बाद वह पापा अनिल कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग करेंगी। इस फिल्म से फुर्सत मिलते ही वह अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग करेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor
फिल्म 'द जोया फैक्टर' में सोनम कपूर साउथ इंडिया की फिल्मों के सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरुआत से अंत तक एक ही स्ट्रेच में पूरी की जाएगी यानी अक्टूबर-नवंबर महीने में जाकर सोनम कपूर को पति के साथ वक्त बिताने का पूरा मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।