फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: नेहा धूपिया से ऐश्वर्या राय तक, इन पांच अभिनेत्रियों ने बॉडी शेमिंग पर लोगों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Sat, 02 Oct 2021 11:33 AM IST
kavita Gosainwal कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
neha dhupia to aishwarya rai These 5 actresses gave a befitting reply to people on body shaming
बॉडी शेमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

बॉडी शेमिंग फिल्मी दुनिया का एक ऐसा घिनौना सच है, जिसका शिकार कई अभिनेत्रियां हो चुकी हैं। बेशक तमाम अभिनेत्रियां अपने लुक को ग्लैमरस और सिजलिंग बनाने के लिए जिम में घंटों पसीने बहाती हैं, लेकिन जब भी कोई अभिनेत्री प्रेग्नेंसी के बाद अपने बेबी को इस दुनिया में लेकर आती है, तब उन्हें शरीरिक बदलावों का सामना करना पड़ता है, जिसका नतीजा ये होता है कि, एक्ट्रेस का वजन बढ़ जाता है और ये बात काफी आम भी है। 



लेकिन सोशल मीडिया पर नजर बनाए बैठे एक्टिव यूजर्स के लिए ये एक मौके से कम नहीं होता है, जिसमें वह एक्ट्रेसेस को उनके लुक के लिए काफी ज्यादा ट्रोल करते हैं। कई एक्ट्रेस इन आलोचनाओं को नजरअंदाज करती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेस होती हैं, जो उन्हें उनके वजन की वजह से ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देती हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉडी शेमिंग का शिकार होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स को करारा जवाब देती नजर आई थीं, जिस वजह से इन अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ की गई थी। 

neha dhupia to aishwarya rai These 5 actresses gave a befitting reply to people on body shaming
बॉडी शेमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी की वजह से जानी जाती हैं। वह कई बार ट्रोल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को मुंड़तोड़ जवाब देती नजर आ चुकी हैं। नेहा धूपिया ने जब अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया था, तब एक्ट्रेस का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। उन दिनों नेहा को काफी ट्रोल किया गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में लोगों को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि, मैं इसे एक बड़ी समस्या के रूप में संबोधित करना चाहती हूं, क्योंकि फैट-शेमिंग को हर किसी के लिए बंद करने की जरूरत है, न कि केवल मशहूर हस्तियों के लिए।

neha dhupia to aishwarya rai These 5 actresses gave a befitting reply to people on body shaming
बॉडी शेमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन

विद्या बालन बॉलीवुड की असली शेरनी हैं। वह हमेशा फैंस के बीच अपने बिंदास व्यवहार की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। हालांकि, विद्या बालन को अक्सर फैंस सोशल मीडिया पर स्लिम बनने की सलाह देते नजर आ चुके हैं, लेकिन विद्या ने हमेशा लोगों को सही जवाब देकर चुप करवाया है। एक बार विद्या बालन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, मुझे जीवन भर हार्मोनल समस्याएं रही हैं। यह शायद मेरी वजह से ही हुआ है। जब मैं टीनेजर थी, तो लोग मुझसे कहते थे, तुम्हारा चेहरा इतना सुंदर है, तुम अपना वजन कम क्यों नहीं करते?

विज्ञापन
विज्ञापन
neha dhupia to aishwarya rai These 5 actresses gave a befitting reply to people on body shaming
बॉडी शेमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। फैंस ने कई बार उनके लुक पर कठोर कमेंट किए हैं, जिसका सामना सोनाक्षी को बहादुरी से किया है। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मेरा वजन स्कूल टाइम से ज्यादा रहा है। बचपन में मैं 95 किलो की थी। लोग मुझे बुली कहते थे। लेकिन मैंने लड़कों की इस तरह के बदमाशियों को दिल से नहीं लगाया था। मैं जानती हूं कि, मैं अपने वजन या साइज से कही ज्यादा हूं। 

विज्ञापन
neha dhupia to aishwarya rai These 5 actresses gave a befitting reply to people on body shaming
बॉडी शेमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने जब अपनी बेटी आराध्या का जन्म दिया था, तब उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। ऐसे में लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था, 'आप लोग मुझे जितना चाहे, उतना ट्रोल कर सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed