{"_id":"6157e0bb8ebc3e6267224561","slug":"kannada-tv-actress-soujanya-father-files-complaint-against-actor-vivek-after-her-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज: सौजन्या की आत्महत्या के लिए एक्टर विवेक जिम्मेदार, एक्ट्रेस के पिता ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केस दर्ज: सौजन्या की आत्महत्या के लिए एक्टर विवेक जिम्मेदार, एक्ट्रेस के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है इसी बीच एक्ट्रेस के पिता ने एक्टर विवेक और असिस्टेंट महेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एक्ट्रेस के पिता का आरोप है कि विवेक उनकी बेटी को परेशान करता था। बकौल पिता, "मेरी बेटी ठीक थी, मैंने उसे हाल ही में पैसे दिए थे। मेरी बेटी के शव को उस स्थान से हटा दिया जहां उसने आत्महत्या की थी। सौजन्या का मोबाइल गायब है।''
मामले की जांच कर रही पुलिस कन्नड़ और तेलुगु के छोटे पर्दे के अभिनेता विवेक और महेश से पूछताछ कर रही है। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता विवेक ने कहा कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, एक्ट्रेस का शव गुरुवार को उनके बेंगलुरु स्थित घर से बरामद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को सौजन्या के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
2 of 4
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या ने किया सुसाइड
- फोटो : सोशल मीडिया
सौजन्या ने अपने सुसाइड नोट मे लिखा था, “ऐसा कदम उठाने के लिए मुझे बहुत खेद है। पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ। जैसा कि मैंने आपसे बात की थी, मैं इसे अब और नहीं झेल सकती। बहुत मुश्किल होता जा रहा है पापा। सॉरी मम्मी, जैसा मैंने कहा था कि मैं आज आऊंगी लेकिन, मुझे नहीं पता था कि मैं इस तरह से आऊंगी। सो सॉरी मां मुझे इस बात का बहुत अफसोस है। प्लीज पापा आप दादी का ख्याल रखना।''
3 of 4
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, सौजन्या ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पैरों पर बने टैटू के निशान से अभिनेत्री की पहचान हुई। सौजन्या बेंगलुरु के साउथ डिस्ट्रिक्ट के कुंबलगोडु के एक अपार्टमेंट में रहती थीं। शुरुआती जांच में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सौजन्या कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने टीवी के साथ ही साउथ की फिल्मों में भी काम किया हैं। कन्नड़ इंडस्ट्री के लिए यह खबर काफी चौंकाने वाली है। कुछ दिनों पहले ही कन्नड़ इंडस्ट्री की एक और मशहूर अभिनेत्री जयश्री रमैया ने भी सुसाइड किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।