फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: आम्रपाली दुबे अपनी एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस, इस अभिनेत्री को दी मात

Sat, 02 Oct 2021 09:40 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 02 Oct 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress amrapali dubey charged this much amount for one film become the highest paid actress in industry
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम है। यूपी और बिहार में उनकी एक अलग ही प्रशंसकों की लिस्ट हैं। कम समय में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। आम्रपाली दुबे की फिल्मों से लेकर उनके गानों और उनके जबरदस्त अंदाज के लोग कायल हैं। आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। आम्रपाली दुबे अपने करियर में लगातार ऊंचाइयों को छू रही हैं और एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ वो भोजपुरी सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गईं हैं।



इस अभिनेत्री को फीस के मामले में दी मात

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए अपनी फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आम्रपाली दुबे जहां पहले एक फिल्म के लिए करीब 8 से 9 लाख रूपये फीस लेती थीं तो अब वहीं उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 10 लाख रूपये कर दी है। फिल्मों के लिए मोटी फीस लेने के मामले में आम्रपाली दुबे ने मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी को भी पछाड़ दिया है।

bhojpuri actress amrapali dubey charged this much amount for one film become the highest paid actress in industry
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

रानी चटर्जी को दी मात

रानी चटर्जी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका सिक्का एक समय में भोजपुरी फिल्मों में चलता था और यही वजह थी कि वो अपनी एक फिल्म के लिए अच्छी खासी फीस चार्ज करती थीं। लेकिन अब आम्रपाली दुबे ने उन्हें पछाड़ दिया है और अब वो सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। आम्रपाली के अलावा भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की सूची में शामिल हैं।

bhojpuri actress amrapali dubey charged this much amount for one film become the highest paid actress in industry
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

निरहुआ के साथ सुपरहिट है जोड़ी

आम्रपाली दुबे के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी। उन्होंने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ निरहुआ थे। निरहुआ और आम्रपाली ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन जोड़ी मानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress amrapali dubey charged this much amount for one film become the highest paid actress in industry
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली

1987 में गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली को अभिनेत्री बनने में कोई दिलचस्पी नहीं थीं। उनका पालन-पोषण मुंबई में ही हुआ है। आम्रपाली बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। हालांकि पढ़ने में उनका मन बिलकुल भी नहीं लगता था। एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था और भोजपुरी फिल्मों में आने का फैसला क्यों किया इस बात का भी खुलासा किया था।

विज्ञापन
bhojpuri actress amrapali dubey charged this much amount for one film become the highest paid actress in industry
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

दादी मां के तानों से तंग आ गई थीं आम्रपाली

एक मीडिया बातचीत के दौरान आम्रपाली ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने पहली भोजपुरी फिल्म अपनी दादी मां की खुशी के लिए की थी। दरअसल आम्रपाली की दादी को लगता था कि उनके गांव में कोई उन्हें नहीं पहचानता है, जिसे लेकर उन्हें दादी से दिन रात ताने मिलते थे। आम्रपाली ने बताया कि, ‘मैं दादी के तानों से तंग आ गई थी। मैंने इतने सारे टीवी शोज किए लेकिन उन्हें लगता है मुझे कोई नहीं जानता, इस बात ने मुझे काफी निराश किया।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed