{"_id":"5e33c0ff8ebc3e4b180590b3","slug":"neha-kakkar-and-aditya-narayan-bachelorette-party-indian-idol-11-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने!
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
neha kakkar, aditya narayan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'इंडियन आइडल 11' के सेट पर इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से ज्यादा नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। जब से दोनों की शादी की चर्चा छिड़ी है दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नेहा और आदित्य बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए।
2 of 6
neha kakkar
- फोटो : social media
सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। उन्होंने होने वाली दुल्हन की तरह 'ब्राइड टू बी' के ग्लासेस लगा रखे हैं। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और वो कैमरे की ओर पोज दे रही हैं।
3 of 6
neha kakkar, aditya narayan
- फोटो : social media
आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
neha kakkar, aditya narayan
- फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।
विज्ञापन
5 of 6
neha kakkar, aditya narayan
- फोटो : social media
सेट पर आदित्य और नेहा की सिजलिंग केमेस्ट्री देखी गई। दोनों ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया। दोनों आंखों में आंखें डाले अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। सामने आए प्रोमो में बताया गया है कि वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को आदित्य और नेहा शादी के बंधन में बंधेंगे। शो के सेट पर दोनों की शादी की चर्चा तो चल ही रही है लेकिन क्या असल जिंदगी में भी ये सात फेरे लेंगे? बहरहाल ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।