{"_id":"5ad6d79b4f1c1b84098b5299","slug":"neha-kakkar-and-himansh-kohli-song-oh-humsafar-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा कक्कड़ ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलीज किया गाना, 15 घंटे में मिले 1 करोड़ से ज्यादा हिट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा कक्कड़ ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलीज किया गाना, 15 घंटे में मिले 1 करोड़ से ज्यादा हिट्स
Wed, 18 Apr 2018 10:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Neha Kakkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रीमिक्स हो या ओरिजनल नेहा कक्कड़ का गया लगभग हर गाना सुपरहिट है और पार्टियों में लूप में बजता है। उनकी फैन फॉलोविंग भी अच्छी खासी है। मंगलवार को उन्होंने अपना लेटेस्टे रोमांटिक गाना रिलीज किया। गाना लॉन्च होते ही उस पर ताबड़तोड़ हिट्स की बरसात होने लगी।
2 of 5
neha kakkar
नेहा कक्कड़ के नए गाने का नाम है 'ओ हमसफर'। इस गाने में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर हिमांश कोहली के साथ नजर आ रही हैं। रिलीज के 15 घंटे के भीतर गाने को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए। नेहा और हिमांश पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
3 of 5
neha kakkar
नेहा कक्कड़ अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमांश के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हिमांश फिल्म 'यारियां' से फेमस हुए थे। नेहा ने इस फिल्म का गाना 'ब्लू है पानी पानी' गाया था। यह गाना काफी हिट भी हुआ था। किस डे के मौके पर गाल पर किस करते हुए नेहा ने हिमांश के साथ फोटो पोस्ट की थी। साथ ही दोनों ने टेडी डे भी सेलीब्रेट किया था। हिमांश ने नेहा को बहुत बड़ा टेडी गिफ्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : SELF
नेहा ने हिमांश के बर्थडे पर उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया था। वहीं हिमांश ने भी एक पोस्ट लिखा था, 'मुझे याद नहीं कि मैंने पिछली बार कब इतना एंज्वॉय किया था। यह लड़की किसी को भी पागल बना सकती है।' बता दें इंस्टाग्राम पर हिमांश के 47 हजार फॉलोवर हैं वहीं नेहा कक्कड़ के फॉलोवर की संख्या 90 लाख है। जब नेहा के फॉलोवर 90 लाख हुए थे तो हिमांश ने उन्हें बधाई दी थी। वहीं जब हिमांश के गाने 'मुसाफिर' को 5 करोड़ व्यूज मिले थे तो नेहा ने उन्हें विश किया था।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली पर फिल्माए गए इस खूबसूरत गाने को नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने गाया है। इस गाने को टी-सीरीज के लेबल के साथ लॉन्च किया गया है। देखें यह गाना-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।