फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ ने शेयर कीं पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें, दुबई में इस तरह एंज्वॉय किया हनीमून

Wed, 18 Nov 2020 12:19 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 18 Nov 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Cute Photos From Dubai Honeymoon
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी शादी के बाद से काफी चर्चाओं में रहती हैं। नेहा ने अक्तूबर के महीने में ही पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए हैं। इस समय नेहा अपने हनीमून पर गई हुई हैं। जहां से वो अपनी कई तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने हनीमून से कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Cute Photos From Dubai Honeymoon
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो शादी से पहले भी काफी एक्टिव रहा करती थींऔर शादी के बाद से नेहा कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहने लगी हैं। नेहा ने पहले अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को खुश किया था। वहीं अब नेहा फैंस के साथ लगातार अपने हनीमून की तस्वीरें साझा कर रही हैं।

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Cute Photos From Dubai Honeymoon
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हनीमून से कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। अब हाल ही में नेहा ने लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें नेहा रोहनप्रीत के साथ स्पेशल डेट एंज्वॉय कर रही हैं। साथ ही इन फोटोज में नेहा, रोहनप्रीत को लिप किस भी कर रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, 'हनीमून डायरीज'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Cute Photos From Dubai Honeymoon
नेहा कक्कड़ हनीमून - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh

इन तस्वीरों में नेहा और रोहनप्रीत दुबई में समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। नेहा को हनीमून पर स्पेशल फील कराने के लिए उनके पति ने भी पूरे इंतजाम भी किए। रोहनप्रीत सिंह ने नेहा के लिए रेत पर आई लव यू लिखा और कैंडिल से डेकोरेट किया। ये सोशळ मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिन्हें नेहा और रोहनप्रीतके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Cute Photos From Dubai Honeymoon
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ ने 24 अक्तूबर को रोहन प्रीत सिंह के साथ शादी की थी। नेहा और रोहनप्रीत दोनों नेहू द व्याह गाने के लिए साथ आए थे। दोनों तभी पहली बार मिले थे। रोहनप्रीत सिंह ने पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा था कि उन्हें पता नहीं था कि नेहा ने जो गाना लिखा है वह रियल लाइफ में उन दोनों के लिए सच हो जाएगा।

पढ़ें: प्रियमणि के बाद 'द फैमिली मैन' से जुड़ीं साउथ की ये सुपरस्टार, अपने रोल को लेकर किया पहली बार खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed