फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का बीते दिनों बहुत बुरे दौर से निकलीं। हिमांश कोहली से लंबे समय तक चले अफेयर के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद तो नेहा जैसी टूट ही गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कई बार ये बताया कि वह ब्रेकअप के बाद बहुत परेशान हैं। बीते दिनों नेहा का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर फूट-फूट कर रोई थीं। अब नेहा पुरानी यादों को पूरी तरह भूल चुकी हैं और इस 'वेलेंटाइन डे' से पहले नेहा को दोगुनी खुशी मिली है।
ब्रेकअप के बाद 'वेलेंटाइन डे' से पहले नेहा कक्कड़ को मिली दोगुनी खुशी, इन पलों के गवाह बने राज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा ने अपना नया घर उत्तराखंड में ऋषिकेश में खरीदा है। नेहा का यह घर बहुत शानदान लोकेशन पर है। नेहा का घर सफेद रंग की थीम पर बना है और बेहद खूबसूरत है। इस खास कार्यक्रम के दौरान नेहा ने भाई-बहन के साथ खूब मस्ती की और अपने घर की कई फोटोज भी शेयर की जो अब वायरल हो रही हैं।
A post shared by Navnoor Kaur (@neheartnavnoor) on
शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने नेहा कक्कड़ के नए घर का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने जरूरतमंदों को रजाइयां भी बांटी। इस खास मौक पर राज्यपाल ने कहा, 'नेहा कक्कड़ ने तीर्थनगरी के साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है और अब वह निरंतर देश के नाम को रोशन करने में जुटी हुई हैं। नेहा आज यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गई हैं। मैं ऐसी बेटी को जन्म देने वाले माता-पिता को नमन करती हूं।'
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा कि वह आज जिस भी मुकाम पर है, इसमें उनके माता पिता और भाई बहनों का बड़ा हाथ है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह छोटी थी तो सभी भाई बहनों के साथ उनके माता पिता एक छोटे से कमरे में रहते थे। इसी कमरे में एक किचन भी हुआ करता था। आज परिस्थितियां बदल गई हैं। इस दौरान उन्होंने अपने माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपना गाया हुआ गाना मिले हो तुम हमको, बड़े नसीबों से, चुराया है मैंने किस्मत की लकीरों से...भी गुनगुनाया।