{"_id":"5c5e7f49bdec22737b7b8411","slug":"venkatesh-daggubati-daughter-aashritha-engaged-here-marriage-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत के बाद इस सुपरस्टार की बेटी बनने वाली हैं दुल्हन, शादी में उमड़ेंगे बॉलीवुड के दिग्गज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत के बाद इस सुपरस्टार की बेटी बनने वाली हैं दुल्हन, शादी में उमड़ेंगे बॉलीवुड के दिग्गज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
venkatesh's daughter
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड हो या टॉलीवुड शादियों के मौसम में सितारों के सात फेरे लेने का सिलसिला जारी है। हाल ही में रजनीकांत की बेटी सौंदर्या का प्री वेेडिंग रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। सौंदर्या की ये दूसरी शादी है। रजनीकांत के बाद अब साउथ के एक और बड़े सुपरस्टार की बेटी की शादी होने जा रही है।
2 of 5
aashritha
- फोटो : instagram
एक्टर वेंकटेश डग्गुबती की बड़ी बेटी आश्रिता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आश्रिता ने 6 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई की थी। हैदराबाद में हुई इस सगाई समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे।
3 of 5
aashritha
- फोटो : instagram
सगाई के बाद अब शादी की तारीख भी सामने आ गई है। आश्रिता एक मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी की सभी रस्में हैदराबाद में ही ग्रैंड तरीके से होंगी। वेंकटेश बेटी की शादी की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। रिपोर्ट्स की मानें तो रिसेेप्शन पार्टी रामानायडू स्टूडियो में होगा, जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aashritha
- फोटो : instagram
आश्रिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बिजनेस संभालती हैं। वहीं उनके मंगेतर हैदराबाद रेस क्लब के अध्यक्ष आर सुरेंदर रेड्डी के पोते हैं। गौरतलब है कि आश्रिता और एक्टर राणा डग्गुबती रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। एक्टर वेंकटेश की बात करें तो बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म दृश्यम रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Venkatesh
- फोटो : file photo
वेंकटेश ने कई हिट फिल्में दी हैं। इसलिए उन्हें 'विक्ट्री वेंकटेश' के नाम से भी जाना जाता है। वेंकटेश का जन्म 13 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने पहली फिल्म प्रेम नगर में काम किया था। उस वक्त वो 11 साल के थे। वेंकटेश के पिता डॉ. रामानायडू डग्गुबती प्रसिद्ध फिल्मकार और पूर्व सांसद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।