फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने सबसे पहले देखी थी शाहरुख खान की DDLJ, फिल्म देखने के बाद कही थी दिल छूने वाली बात

Sat, 09 Feb 2019 12:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 09 Feb 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan was the first one to watch DDLJ Shah Rukh Khan reveals
shahrukh salman

रोमांस किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' किसे याद नहीं। 19 अक्टूबर 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत भर में तहलका मचा दिया था। सफल, बेहद सफल, सुपर-डूपर हिट, सदाबहार से होते हुए इसने हिंदी सिनेमा में कल्ट फिल्म का रुतबा पा लिया। यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में 20 साल से ज्यादा सालों तक चली। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के पुत्र आदित्य चोपड़ा ने किया था। 

Salman Khan was the first one to watch DDLJ Shah Rukh Khan reveals
Salman and Shahrukh

हाल ही में मीडिया से हुई बातचीत में शाहरुख खान ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। शाहरुख ने बताया कि प्रॉडक्शन से बाहर पहली बार फिल्म देखने वाले व्यक्ति मेरे दोस्त सलमान खान थे और फिल्म देखने के बाद सलमान ने कहा था कि फिल्म बेहतरीन है।

Salman Khan was the first one to watch DDLJ Shah Rukh Khan reveals
Karan Arjun

शाहरुख और सलमान की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई। जैसे 'करण अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो भी किया। बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई भी हुई लेकिन ये लड़ाई लंबी नहीं चली। दोनों सब कुछ भुलाकर फिर एक दूसरे के साथ नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan was the first one to watch DDLJ Shah Rukh Khan reveals
DDLJ

बात करें DDLJ की तो, ddlj  की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद शाहरुख इस फिल्म के लिए तैयार नहीं थे। आदित्य चोपड़ा को शाहरुख के साथ 4 मीटिंग करनी पड़ी, तब जाकर उन्होंने रोल स्वीकार किया। अब जरा आप खुद ही सोचिए अगर शाहरुख नहीं मानते तो राज के किरदार में आज आप सैफ अली खान को देख रहे होते।

विज्ञापन
Salman Khan was the first one to watch DDLJ Shah Rukh Khan reveals
DDLJ
बता दें शाहरुख ने एक बार बताया था, सलमान 'डीडीएलजे' की सफलता को लेकर कॉन्फिडेंट थे। 'डीडीएलजे' से पहले नेगेटिव रोल कर चुके शाहरुख खुद इस बात को लेकर असमंजस में थे कि दर्शक उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed