मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने मंगलवार को पति रोहनप्रीत सिंह के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी पेरिस यात्रा की तस्वीरों को इंस्टाग्राम के जरिए साझा किया है। इन तस्वीरों में दोनों ही एफिल टावर के सामने किस करते हुए दिख रहे हैं। रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ को अपनी बाहों में लिया है और दोनों पेरिस के लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस एफिल टावर के ठीक सामने एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।
सोशल मीडिया: नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ शेयर की तस्वीरें, एफिल टावर के सामने किया 'किस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा है, 'सिटी ऑफ लव पेरिस खूबसूरत लग रहा है। लेकिन केवल तभी जब आप आस-पास हों, आपने बिना नहीं मेरे लव रोहनप्रीत सिंह।' उन्होंने इन तस्वीरों में रोहनप्रीत सिंह को भी टैग किया है।
नेहा कक्कड़ ने चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से तीन तस्वीरों में वे एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। चौथी तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इन तस्वीरों पर रोहनप्रीत सिंह ने भी कमेंट किया है और लिखा है, 'मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करता हूं..माई लव।' यह लिखते हुए रोहनप्रीत सिंह ने दिल वाली इमोजी बनाई है।
इन तस्वीरों पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा, जीवन में केवल एक ही खुशी है, वह है प्यार करना। उर्वशी ने अपनी यह टिप्पणी फ्रेंच में लिखी है। नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने भी इन तस्वीरों पर प्यार बरसाया है। कई अन्य हस्तियों ने भी नेहा कक्कड़ की इन तस्वीरों पर अपनी टिप्पणियां दी हैं और जमकर प्यार बरसाया है।
रोहनप्रीत सिंह ने भी यही तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है, मैं आपको एफिल टावर से ज्यादा प्यार करता हूं नेहा कक्कड़! नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की इन रोमांटिक तस्वीरों को 15 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आये हैं। यूजर्स ने दोनों को ही भरपूर प्यार दिया है। इन तस्वीरों में नेहा कक्कड़ रेड ड्रेस और रोहनप्रीत सिंह सफेद ड्रेस में बेहद सुंदर लग रहे हैं।
View this post on Instagram