Neha Kakkar: 'न खाना मिला न पानी, आयोजक भी भागे', नेहा ने खोला मेलबर्न कॉन्सर्ट का राज; बताई चौंकाने वाली बात
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ को मेलबर्न में अपने कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंचने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। आज नेहा ने इस घटना पर अपना एक लंबा बयान जारी किया है। साथ ही वहां पर उनके और उनकी टीम के साथ हुए बुरे व्यवहार के बारे में चार स्लाइड का सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा ने अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट की पहली स्लाइड में लिखा, ''उन्होंने कहा कि वह 3 घंटे देरी से आईं, लेकिन क्या उन्होंने एक बार भी यह पूछा कि उनके आर उनके बैंड के साथ वहां पर क्या हुआ था। जब मैंने स्टेज पर बात की तो मैंने किसी को भी नहीं बताया कि हमारे साथ क्या हुआ क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि किसी को नुकसान पहुंचे। क्योंकि मैं कौन होती हूं किसी को सजा देने वाली, लेकिन जब बात मेरे नाम पर आई, तो मुझे बोलना पड़ा।"
नेहा ने इंस्टाग्राम की दूसरी स्लाइड में लिखा, "क्या आप लोग यह जानते हैं कि मैंने मेलबर्न के दर्शकों के लिए बिल्कुल मुफ्त में परफॉर्म किया था? यहां तक कि ऑर्गनाइजर्स मेरे और दूसरों के पैसे लेकर तक भाग गए। वहां पर मेरे बैंड को खाना, पानी और होटस तक नहीं दिया गया। मेरे पति और उनके साथियों ने उन्हें खाना पहुंचाया। इसके बावजूद हम स्टेज पर गए और बिना किसी आराम के शो किया क्योंकि वहां मेरे फैंस घंटों से मेरा इंतजार कर रहे थे।"
यह भी पढ़ें:
Raid2 Teaser: 'रेड 2' के मोशन पोस्टर के साथ सामने आई टीजर की रिलीज डेट, आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित फिल्म
नेहा ने तीसरी इंस्टाग्राम स्लाइट में लिखा, "क्या आपको पता है कि हमारे साउंड चेक में कई घंटे की देरी हुई क्योंकि साउंड वेंडर को पैसे नहीं दिए गए थे और यही वजह है कि उन्होंने साउंड चालू करने से इनकार कर दिया था। जब इतनी देरी के बाद हमारा साउंड चेक शुरू हुआ, तो मैं इवेंट तक नहीं पहुंच सकी और हमें यह भी नहीं पता था कि कॉन्सर्ट होगा या वहीं क्योंकि ऑर्गनाइजर्स ने मेरे मैनेजर के फोन उठाने बंद कर दिए थे क्योंकि वे सभी से दूर भाग रहे थे। हालांकि, अभी भी शेयर करने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है, लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी होगा।"
नेहा ने इंस्टाग्राम पोस्ट की अपनी चैथी स्लाइड में लिखा, ''मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहूंगी, जो मेरे साथ अच्छे से पेश आए। साथ ही मैं उन सभी की कोशिशों की प्रशंसा करती हूं, जिन्होंने मेरी स्थिति को सुधारने में कोशिश की। मैं उन सभी का धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने उस दिन मेरा कॉन्सर्ट अटेंड किया और मेरे साथ रोए भी और साथ ही दिल खोलकर मेरे साथ डांस भी किया। मैं तहे दिल से कहीं ज्यादा उन सभी के स्पोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद करती हूं। धन्यवाद...''
यह भी पढ़ें:
Kingdom: फिल्म 'किंगडम' में हुई साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, विजय देवरकोंडा के साथ करेंगी रोमांस..