{"_id":"67e53f6563677e2ad80d7bed","slug":"sikandar-actor-salman-khan-talks-about-outdoor-shoots-and-the-challenge-of-tight-security-2025-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar: लगातार धमकियां मिलने के बाद बाहरी लोकेशन पर कैसे हुई शूटिंग? 'सिकंदर' ने खुलकर बताई पूरी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sikandar: लगातार धमकियां मिलने के बाद बाहरी लोकेशन पर कैसे हुई शूटिंग? 'सिकंदर' ने खुलकर बताई पूरी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:39 PM IST
सार
Salman Khan on Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान होने आई चुनौतियों पर बात की।
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदास ने बनाया है। इससे पहले वह ‘गजनी’ और 'हॉलिडे' जैसी शानदार हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। हाल ही में सलमान ने अपने दोस्त आमिर खान और एआर मुरुगदास के साथ मिलकर फिल्म के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान सलमान ने कहा कि फिल्म की शूटिंग आसान नहीं थी, लेकिन सारी मुश्किलों के बावजूद सब कुछ ठीक रहा।
यूट्यूब चैनल पर हुई इस खास बातचीत में आमिर ने पूछा कि क्या शूटिंग में कोई परेशानी आई? जवाब में मुरुगदास ने कहा कि फिल्म की शूटिंग रेलवे स्टेशनों और कई बाहरी जगहों पर हुई। रात से लेकर सुबह तक चली इस शूटिंग में सुरक्षा का खास ध्यान रखना पड़ा। उन्होंने कहा कि असली जगहों पर काम करने की सबसे बड़ी चुनौती थी भीड़ को संभालना। उस समय आसपास की इमारतों पर सैकड़ों लोग जमा हो गए थे, जो शूटिंग देखना चाहते थे।
Advance Booking: हिंदी भाषा में एडवांस बुकिंग से इन फिल्मों ने मचाया धमाल, लिस्ट में हैं दो साउथ की फिल्में
3 of 5
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कई बार मिलीं धमकियां
सलमान ने भी इस बात को माना और कहा कि बाहर शूटिंग करने के लिए भारी सुरक्षा की जरूरत पड़ी। हर कदम पर सावधानी बरतनी जरूरी थी, ताकि कोई दिक्कत न हो। ‘सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान सलमान की कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिलीं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा और सख्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिकंदर
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
धमकियों से नहीं डरे सलमान
पिछले साल 5 नवंबर को मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला था। इसमें दावा किया गया कि यह मैसेज लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से था। मैसेज में सलमान से माफी मांगने या पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी। इन धमकियों के बावजूद सलमान ने हिम्मत नहीं हारी और फिल्म पर अपना फोकस बनाए रखा।
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म में मौजूद हैं ये सितारे
हाल ही में ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में सलमान के साथ काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। एआर मुरुगदास की यह फिल्म अपने एक्शन और कहानी के लिए पहले से ही चर्चा में है। फिल्म में सत्यराज नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।