अपने जबरदस्त गानों की वजह से सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी नेहा काफी एक्टिव हैं। अक्सर उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब नेहा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक शख्स को जोरदार तमाचा जड़ देती हैं। नेहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस शख्स के कान पकड़कर नेहा कक्कड़ ने जड़ा जोरदार चांटा, सामने नाचते रहे भाई टोनी कक्कड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा का ये वीडियो उनके एक फैन अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर गोवा बीच वाले गाने पर टिकटॉक बनाती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत नेहा टिक टॉक स्टार रियाज अली के कान पकड़े नजर आती हैं। उसके बाद वो रियाज को चाटा जड़ देती हैं और गाने पर झूमने लगती हैं और फिर वीडियो में उनके भाई टोनी कक्कड़ और बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा भी नजर आती हैं।
A post shared by Neha kakkar (@nehakakkarrahi) on
बीते दिनों नेहा कक्कड़ अपने संघर्ष को यादकर भावुक हो गई थीं। नेहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपने पुराने और नए घर की दो तस्वीरें शेयर की थीं। नेहा ने बताया था कि कैसे उन्होंने 12 साल तक संघर्ष किया।
नेहा कक्कड़ ने लिखा था कि, 'ये वो बंगला है जो अब हमारा है और दूसरा घर ऋषिकेश जहां मैं पैदा हुई थी। उस घर में हम एक ही कमरे में रहा करते थे। वहां मेरी मां ने एक टेबल रखा था जो कि हमारा किचन था। वो घर भी हमारा अपना नहीं था। उसके लिए हम किराया देते थे। आज जब भी मैं इसी शहर में अपने बंगले को देखती हूं तो हमेशा भावुक हो जाती हूं।'
कोरोना वायरस से थमी बॉलीवुड की रफ्तार, लंबे समय के लिए सभी फिल्मों और सीरियल्स की रोकी शूटिंग