सब्सक्राइब करें

चाहने वालों की भावनाओं से नेहा कक्कड़ ने फिर किया खिलवाड़, विशाल ददलानी ने पूछ लिया सीधा सवाल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 14 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar wedding Vishal Dadlani and Badshah get confused to singer wedding with Rohanpreet Singh
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram: nehakakkar

जानी-मानी गायिका नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी टीम के लोग कुछ बताते नहीं हैं। खुद वह फोन उठाती नहीं हैं। अब बुधवार को फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर वह अपने जानने वालों और अपने चाहने वालों दोनों की ही भावनाओं से खेलती नजर आईं। लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर यह पोस्ट नेहा के काम से संबंधित है या फिर उनकी शादी से संबंधित। हाल ही में नेहा के गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ कथित शादी की खबरों का हल्ला मचा हुआ है, वैसे अंदरखाने खबर ये है कि ये शोरगुल उनके अपने नए गाने को लेकर है।

Trending Videos
Neha Kakkar wedding Vishal Dadlani and Badshah get confused to singer wedding with Rohanpreet Singh
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram: @rohanpreetsingh

नेहा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया जिसमें नेहा कथित रूप से अपने होने वाले पति रोहनप्रीत सिंह के साथ हंसी खुशी बैठी नजर आ रही हैं। पोस्टर पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है 'नेहू दा व्याह' और साथ में नेहा कक्कड़ वेड्स रोहनप्रीत सिंह भी बड़े बड़े अक्षरों में अंकित है। इस पोस्टर को देखने के बाद सब लोग यही पूछ रहे हैं कि आखिर यह नेहा और रोहन की शादी का ऐलान है या फिर ये दोनों किसी नए गीत पर एक साथ काम कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar wedding Vishal Dadlani and Badshah get confused to singer wedding with Rohanpreet Singh
विशाल ददलानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेहा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए गायक विशाल ददलानी ने लिखा, 'अरे! अब मैं फिर से कंफ्यूज हो गया हूं। यह शादी का मामला है या फिर कोई गीत या फिर फिल्म है? साफ-साफ बताओ यार। कपड़े सिलवाने हैं या फिर इसे डाउनलोड, लाइक और शेयर करना है?' इसी पोस्ट पर बादशाह ने भी लिखा, 'यार बड़ा कंफ्यूजन है।' तो इस कंफ्यूजन को दूर करते हुए हम आपको बता दें कि नेहा ने रोहन के साथ यह एक नया गीत बनाया है जिसे वह 21 अक्टूबर को रिलीज करने वाली हैं।

View this post on Instagram

#NehuDaVyah by #NehaKakkar 🥰featuring My Rohu @rohanpreetsingh ♥️ 21st October 🙏🏼 #NehuPreet 💝😇

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

Neha Kakkar wedding Vishal Dadlani and Badshah get confused to singer wedding with Rohanpreet Singh
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar @bb14kakhabri

इस गीत को खुद नेहा ने लिखा है और उन्होंने ही इसको संगीत भी दिया है। हालांकि, इस गीत को गाया नेहा और रोहन ने साथ में है। नेहा और रोहन का यह पहला मौका है जब वह साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कुछ समय से नेहा की रोहन के साथ शादी की खबरें चर्चा में हैं। पटियाला से लेकर ऋषिकेश तक किसी को नहीं पता कि ये शादी कहां हो रही है और न ही इन दोनों के घरों या रिश्तेदारों के यहां ही ऐसी कोई हलचल है।

विज्ञापन
Neha Kakkar wedding Vishal Dadlani and Badshah get confused to singer wedding with Rohanpreet Singh
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh

सोशल मीडिया पर जरूर तमाम लोग ये कह रहे हैं कि नेहा और रोहनप्रीत बहुत ही जल्द दोनों शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले इन दोनों के परिवार के साथ इनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। तब ये अंदाजा लगाया गया कि शायद इन दोनों का रोका हो चुका है। हालांकि, इस पर नेहा और रोहन ने कोई सफाई नहीं दी है। नेहा के लिए काम करती रही एजेंसी का कहना है कि वे उनका काम मार्च में ही छोड़ चुके हैं। 

पढ़ें: भारत की GDP को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने सरकार पर किया कटाक्ष, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed