सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वीबर 14 अक्तूबर को पांच साल की हो गई हैं। बेटी के जन्मदिन के मौके पर सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर निशा के हाथ की तस्वीर साझा की है। उन्होंने हाथों में पीले रंग का गुलाब लिया है। सनी ने अपनी बेटी को भगवान का तोहफा बताया है।
पांच साल की हुईं सनी लियोनी की बेटी निशा, अभिनेत्री ने भावुक पोस्ट में लिखा- 'तुम्हारे जरिए बाकियों को बदलूंगी'
सनी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा- 'जन्मदिन की बधाई मेरी प्यारी परी निशा कौर वीबर को जन्मदिन की बधाई। जिस पल हमने यह तय किया कि तुम हमारी बच्ची बनने वाली हो, उसी पल तुम हमारी जिंदगी में रोशनी बनकर आई। विश्वास करना मुश्किल है कि तुम पांच साल की हो गई हो।'
सनी आगे लिखती हैं कि ‘तुम तेज हो, विचारशील हो, प्यारी हो, दूसरों का ख्याल रखने वाली हो। तुम हमेशा अपने भाइयों की देखभाल करती हो। सबसे मुख्य बात तुम हमारे लिए ईश्वर का तोहफा हो। मुझे उम्मीद है कि तुम्हारे प्यार से हम किसी एक शख्स को बेहतर इंसान बना सकेंगे। अपनी जिंदगी में हम ऐसे मोड़ पर है जहां बुरे लोग ज्यादा हैं।‘
‘मुझे उम्मीद है कि हम संतुलन और शांति को फिर पा सकेंगे, जहां प्यार से नफरत हरा देंगे, नफरत से अधिक दयाभाव होगी। जहां अच्छा इंसान होना हमारे बच्चों के लिए एक मानक होगा। तुम और दूसरे सारे बच्चे इस दुनिया का भविष्य हो। तुम्हारे जन्मदिन पर मैं तुम्हारे संदेश को फैलाने का निश्चय करती हूं। निशा कौर मैं तुम्हें प्यार करती हूं और जन्मदिन मुबारक।‘
View this post on Instagram
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल वीबर ने जनवरी 2011 में शादी की। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के एक अनाथालय से निशा को गोद लिया। 2018 में सरोगेसी के जरिए दंपति के दो बेटे नोआह और अशर का जन्म हुआ।
