फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्द: तस्वीर में हुई अश्लील छेड़छाड़ देखकर हैरान रह गई थीं नेहा शर्मा, बोलीं- सेट पर भी लोग मुझसे अजीब पेश आने लगे थे

Wed, 27 Oct 2021 11:23 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 27 Oct 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Neha Sharma opened about her morphed photo in 2018 says people were behaving strange on set
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया के आ जाने से जहां एक तरफ सितारों को अपनी फैन फालोइंग बढ़ाने का मौका मिला है तो वहीं कई बार सितारों के साथ काफी गलत हरकत भी हो जाती है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनकी तस्वीरें मॉर्फ्ड कर दी गईं और इसकी वजह से उन्हें बहुत शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी। अभिनेत्री नेहा शर्मा भी इसका शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि साल 2018 में उनकी मॉर्फ्ड तस्वीर की वजह से उन्हें कितनी परेशानी हुई थी।



मॉर्फ्ड तस्वीर से परेशान हुईं थी नेहा शर्मा

दरअसल नेहा ने एक सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें उनके बैकग्राउंड के साथ छेड़छाड़ कर एक सेक्स टॉय भी जोड़ दिया गया था। इसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी और लोगों के खराब कमेंट आने लगे थे। नेहा ने बताया कि ये बहुत ही दुखदायी था लेकिन फिर धीरे धीरे उन्होंने सब्र करना सीख लिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस बिगड़ी तस्वीर के बारे में तब पता चला जब वह इल्लीगल के सेट पर पहुंचीं और वहां सभी उनके साथ अजीब तरह से पेश आ रहे थे।

Neha Sharma opened about her morphed photo in 2018 says people were behaving strange on set
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा ने कहा कि, चमैं इस घटना से काफी परेशान हो गई थी। यार ये कितनी खराब बात है। ऐसे तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करना कितना गलत है, मैं कितनी छोटी थी उस वक्त इसलिए मेरा दिमाग और ज्यादा खराब हो गया। उस समय मैं यही सोच रही थी कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ? लोग मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? तुम वेले लोग इतनी नीच हरकत कैसे कर सकते हो?

Neha Sharma opened about her morphed photo in 2018 says people were behaving strange on set
नेहा शर्मा

नेहा ने कहा कि, 'मैं सेट पर शूटिंग के लिए पहुंची तो सभी अजीब तरह से मेरे साथ व्यवहार कर रहे थे। कोई मुझसे बात नहीं कर रहा था सभी खुसुर-फुसुर कर रहे थे। मेरे मन में ये चल रहा था कि लोग ऐसे बात क्यों कर रहे हैं। मैं परेशान थी तभी एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझसे बोला कि नेहा तुम्हारी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Sharma opened about her morphed photo in 2018 says people were behaving strange on set
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा ने कहा, ;मैंने पूछा कौन सी तस्वीर, इसके बाद जब मैंने वो फोटो देखी तो मेरा मुंह खुला का खुला रह गया, वाह क्या बात है जिसने भी ऐसा किया है। शुरुआत में मैं काफी उदास रही लेकिन फिर ऐसा हो गया कि मैंने खुद से बोला कि ठीक है, मुझे पता है कि सच्चाई क्या है, और इन बातों के लिए मुझे संतोष करने की जरूरत नहीं है'।


विज्ञापन
Neha Sharma opened about her morphed photo in 2018 says people were behaving strange on set
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर उस वक्त उस व्यक्ति को खूब लताड़ लगाई थी जिसने उनकी तस्वीर के साथ ऐसी गंदी हरकत की थी। उन्होंने कहा था कि, 'तस्वीरों के साथ इस तरह छेड़छाड़ करके बिगड़ना बंद करो। ये मेरी असली तस्वीर है'। नेहा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'क्या सुपर कूल है हम', 'यमला पगला दीवाना 2' और 'यंगीस्तान', 'तान्हाजी' में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed