सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Neha Dhupia: दोबारा मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 19 Jul 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Nehu dhupia is expecting second child with husband angad bedi share special photo on instagram
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों की बहार छाई हुई है। जहां एक तरफ कुछ सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं तो वहीं कई सेलेब्स नए नए माता पिता बने हैं। कुछ ऐसी ही खुशियां बहुत जल्द बॉलीवुड स्टार्स अंगद बेदी और नेहा धूपिया के घर आने वाली हैं। दरअसल नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी। नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है।



दोबारा मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया

साथ ही अंगद बेदी अपनी बेटी मेहर को गोद में लिए हुए हैं और नेहा के बेबी बंप पर हाथ लगाए हुए हैं। बेटी मेहर भी अपनी आने वाले भाई या बहन के लिए काफी उत्साहित लग रही हैं। नेहा धूपिया ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'हमें कैप्शन ढूंढने में दो दिन लग गए और जो सबसे अच्छा हमें मिला वो था- भगवान आपको बहुत बहुत धन्यवाद। इसके साथ उन्होंने लिखा #WaheguruMehrKare'।

Trending Videos
Nehu dhupia is expecting second child with husband angad bedi share special photo on instagram
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

अब नेहा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सानिया मिर्जा ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए खुशी जाहिर की और लिखा, 'तुम लोगों को ढेर सारा प्यार'। फराह खान ने लिखा- तो अब मैं लोगों को बता सकती हूं। इसके साथ ही गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने भी नेहा धूपिया और अंगद बेदी के परिवार में जल्दी ही नए सदस्य के जुड़ने पर उन्हें बधाई दी है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nehu dhupia is expecting second child with husband angad bedi share special photo on instagram
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में अचानक शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी का जन्म हो गया था। दरअसल नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं जिसके चलते उन्हें जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी थी।

Nehu dhupia is expecting second child with husband angad bedi share special photo on instagram
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि जब नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर उनके माता पिता को लगी थी तो वो हक्के-बक्के रह गए थे। इसके बाद अंगद बेदी ने उनके माता पिता से बात कर उन्हें समझाया था कि वो नेहा से प्यार करते हैं और दोनों शादी कर लेंगे। इसके बाद उन्होंने 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। उनकी शादी की तस्वीरें सब सोशल मीडिया पर सामने आई तो लोगों को काफी हैरानी हुई थी।

विज्ञापन
Nehu dhupia is expecting second child with husband angad bedi share special photo on instagram
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा धूपिया टीवी शो एमटीवी रोडीज में नजर आती हैं। इसके अलावा नेहा 'नो फिल्टर नेहा' नाम का एक शो भी करती हैं। तो वहीं अंगद बेदी आखिरी बार फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed