फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neil Nitin Mukesh: नील नितिन मुकेश ने हिंदी फिल्ममेकर्स पर उठाए सवाल, रिमेक बनाने वालों के लिए कह डाली ये बात

Sun, 03 Jul 2022 06:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 03 Jul 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh criticize Hindi filmmakers for remaking films all the time said I feel that we prefer to play it safe
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में अब तक कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो अंग्रेजी के अलावा बाकी भाषाओं में बनी फिल्मों की रीमेक हैं। इसी वजह से इन दिनों हिंदी सिनेमा के मेकर्स लोगों के निशाने पर आए हुए हैं। सोशल मीडिया पर अब तक बॉलीवुड को घेरते हुए कहा गया है कि बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स के पास अपने आइडिया खत्म हो गए हैं। वहीं, अब इस पूरे मामले पर अभिनेता नील नितिन मुकेश ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने हिंदी फिल्म मेकर्स की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि हिंदी सिनेमा के लोग सुरक्षित खेलना पसंद करते हैं।

Neil Nitin Mukesh criticize Hindi filmmakers for remaking films all the time said I feel that we prefer to play it safe
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नील नितिन मुकेश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जॉन गद्दार' से की थी, जो एक थ्रिलर फिल्म थी। यह बॉलीवुड की बाकी फिल्मों की तरह नहीं थी। बल्कि इसे देखने के बाद लोगों को जेम्स हेडली चेस के नॉवेल के किस्सों की याद आ गई थी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बॉलीवुड फिल्म मेकर्स और लेखकों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘मौलिक आइडिया और कॉन्टेंट पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि हर समय फिल्मों के रीमेक बनाने पर ध्यान लगाया।

Neil Nitin Mukesh criticize Hindi filmmakers for remaking films all the time said I feel that we prefer to play it safe
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'साइकोलॉजिकल थ्रिलर, पॉलिटिकल थ्रिलर, हॉरर थ्रिलर जैसे कई जॉनर हैं। हम उनकी तलाश क्यों नहीं कर रहे हैं? हम अभी भी मौलिक आइडिया और विषय के साथ आने की बजाय फिल्मों के रीमेक बना रहे हैं। बॉलीवुड के पास कई असली आइडिया है। लेकिन मुझे लगता है कि हम सुरक्षित तरीके से चीजें करना चाहते हैं।' अभिनेता ने ये भी बताया कि कैसे एक अभिनेता का करियर उनकी फिल्मों के कमर्शियल सक्सेस से तय होता है। इसी वजह से वह भी अपनी फिल्मों का संतुलन बनाए रखते हैं।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh criticize Hindi filmmakers for remaking films all the time said I feel that we prefer to play it safe
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नील नितिन मुकेश के करियर की बात करें तो कुछ छोटी-बड़ी फिल्मों में काम करने के बाद ही अभिनेता ने साल 2014 में सुपरहिट ‘कथथी’ से साउथ सिनेमा में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा वह 'न्यूयॉर्क', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'साहो' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। वहीं, अब वह 'फिरकी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ केके मेनन और जैकी श्रॉफ भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed