नील नितिन मुकेश का एक वीडियो अक्सर वायरल होते रहता है। 10 साल पुराना यह वीडियो एक अवार्ड शो का है, जहां अभिनेता ने शाहरुख खान को 'चुप रहने' के लिए कहा था। इस शो में उनसे पूछा गया था कि उनके पहले तीन नाम क्यों हैं और कोई उपनाम क्यों नहीं है। हाल ही में नील ने इस पर खुलकर बात की है।
Bollywood: नील नितिन मुकेश ने इस वजह से शाहरुख खान को कहा था 'शट अप', वर्षों बाद अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ कानन के शो में इस पूरे मसले पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह मजाक कर रहे थे और मैं भी मजाक कर रहा था। हम दोनों यह बात जानते हैं। नील ने आगे कहा कि उनका इरादा कभी भी शाहरुख खान का अपमान करने का नहीं था। शो में जब उनसे पूछा गया कि क्या यह घटना स्क्रिप्टेड थी?
इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, “यदि आप ऐसा कहते हैं तो मैं इस पर विश्वास करूं लूंगा। अगर आप इसे स्क्रिप्टेड कहना चाहते हैं, तो कह सकते हैं, लेकिन इसमें केवल प्यार था... उन्होंने मुझसे सिर्फ इतना कहा कि मैं इसमें कुछ मजाक करूंगा। हालांकि, उनकी तरफ से पहले से चेतावनी भी थी कि मैं तुम्हारे साथ मजा करूंगा, तुम्हें जो करना हो वह कर सकते हो। इस पर मैंने पूछा कि सर, हम किस स्तर की मौज-मस्ती की बात कर रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि आप जो भी सोच सकते हैं वह करें। उन्होंने मुझे वह स्वतंत्रता दी इसलिए मैंने यह किया।''
बता दें कि अवॉर्ड शो में शाहरुख खान ने नील नितिन मुकेश से पूछा, ''मेरे पास नील नितिन मुकेश के लिए एक सवाल है। तुम्हारा नाम है नील नितिन मुकेश, भैया सरनेम कहां पे है? सारे के सारे पहले नाम हैं। आपका कोई उपनाम क्यों नहीं है? "इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, “सर, बहुत अच्छा सवाल, बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन क्या मैं कुछ कहने की आजादी ले सकता हूं? मुझे लगता है कि वास्तव में यह मेरे लिए अपमान है। यह सही नहीं है। मुझे लगता है कि आपने नहीं देखा, लेकिन मेरे पिता यहां बैठे हैं। मुझे लगता है कि आप लोगों को बस चुप रहने की जरूरत है। मुझे क्षमा करें।"
Mahesh Manjrekar: रणदीप के दखल से परेशान हो महेश मांजरेकर ने छोड़ी थी वीर सावरकर बायोपिक, खुद किया खुलासा