{"_id":"5c3cb883bdec22739b06902d","slug":"neil-nitin-mukesh-to-shah-rukh-khan-these-star-apllay-prosthetic-makeup-technics-for-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खास मेकअप ने बदल डाला स्टार्स का पूरा चेहरा, जिसने भी देखा पहचान नहीं पाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खास मेकअप ने बदल डाला स्टार्स का पूरा चेहरा, जिसने भी देखा पहचान नहीं पाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:28 AM IST
हमारे फिल्मी सितारे अपनी कैरेक्टर को जानदार बनाने के लिए सभी हदें पार कर जाते हैं। महीनों खुद को कमरे में बंद रखने से लेकर वो अपने सिर तक को मुंडवा लिया करते हैं। और अब इसमें नया-नया जुड़ा है प्रोस्थेटिक मेकअप। ये कोई आम मेकअप नहीं है जिससे सितारों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, बल्कि इसके कारण तो उनका चेहरा पूरा ही बदल जाता है। देखिए किन-किन सितारों ने प्रोस्थेटिक से खुद को एकदम बदल दिया है।
क्या है प्रोस्थेटिक मेकअप-
प्रोस्थेटिक मेकअप एक टेकनीक है जिसके सहारे कॉस्मेटिक अफेक्ट दिए जाते हैं। इसमें सिलिकॉन रबर का काफी इस्तेमाल होता है।
Trending Videos
2 of 6
'इंदु सरकार'
- फोटो : file photo
मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' में संजय गांधी का रोल निभा रहे नील नितिन मुकेश फिल्म में बिल्कुल अलग लग रहे हैं। फिल्म में उनके लुक पर काफी मेहनत की गई है। एक्सपर्ट्स ने घंटों बैठकर उनके इस लुक को तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
paa
- फोटो : file photo
प्रोस्थेटिक की बात हो अमिताभ बच्चन का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। साल 2009 में आई 'पा' फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 13 साल के बच्चे का किरदार निभाया था। उनके मेकअप के लिए हॉलीवुड से आर्टिस्ट बुलाए गए थे जिन्होंने शानदार काम किया था। अमिताभ की काफी सरहाना भी हुई थी।
4 of 6
फैन-स्टिल
- फोटो : file photo
पिछले साल आई शाहरुख खान की फिल्म फैन में उन्हें प्रोस्थेटिक मेकअप की जरुरत पड़ी थी। उनका मेकअप किसी और ने नहीं, बल्कि ऑस्कर विजेता ग्रेग कैनॉम ने किया था। शाहरुख को अपने रोल के लिए घंटो बैठकर मेकअप करवाना पड़ता था।
विज्ञापन
5 of 6
राजकुमार राव
- फोटो : file photo
राजकुमार राव भी प्रोस्थेटिक मेकअप करा चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की हाल ही में आई फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार ने 300 साल के बुजुर्ग का रोल निभाया था। उनका ये लुक ऐसा था कि हर कोई पहचानने में धोखा खा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X